Edited By Harman Kaur,Updated: 12 Apr, 2024 12:26 PM
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कैबिनेट मंत्री और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर की मां के निधन पर दुख जताया है......
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कैबिनेट मंत्री और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर की मां के निधन पर दुख जताया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफोर्म एक्स पर लिखा कि "उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष श्री ओम प्रकाश राजभर जी की पूज्य माता जी के देहावसान की दुखद सूचना प्राप्त हुई। प्रभु श्री राम से पूजनीय माता जी की आत्मा की शांति की प्रार्थना करते हुए शोकाकुल परिजनों के प्रति अपनी शोक संवेदना प्रकट करता हूँ। ॐ शांति!"
बता दें कि ओम प्रकाश राजभर की मां का गुरुवार देर रात निधन हो गया। उनकी मां जीतन देवी का इलाज लखनऊ के मेडिकल कॉलेज में चल रहा था और उनकी हालत गंभीर बताई जा रही थी। वह 85 वर्ष की थीं। राजभर ने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी देते हुए बताया कि उनकी मां का अंतिम संस्कार शुक्रवार को वाराणसी में होगा। जीतन देवी के चार बेटे और एक बेटी हैं।
ये भी पढ़ें.....
- Lok Sabha Election 2024: खेत में काम कर रही महिला किसानों के पास पहुंची हेमा मालिनी, कांजीवरम साड़ी पहन काटी फसल
Lok Sabha Election 2024: भाजपा सांसद और मथुरा निर्वाचन क्षेत्र की उम्मीदवार हेमा मालिनी जो लोकसभा चुनाव के लिए प्रचार में व्यस्त हैं ने हाल ही में उत्तर प्रदेश में एक गेहूं के खेत का दौरा किया। एक्स पर अपने अकाउंट पर मालिनी ने स्थानीय किसानों के साथ अपनी मुलाकात की कुछ तस्वीरें डालीं हैं। खेत में काम कर रही महिलाओं का हाथ बंटाने से लेकर उनके साथ तस्वीरें खिंचवाने तक, हेमा मालिनी खेत में रहकर बेहद खुश नजर आईं।