ओम प्रकाश राजभर ने इस हफ्ते मंत्री बनने की जताई उम्मीद, बोले- 'NDA का लक्ष्य UP की 80 सीटों पर जीत हासिल करना'

Edited By Anil Kapoor,Updated: 04 Mar, 2024 09:23 AM

om prakash rajbhar expressed hope of becoming a minister this week

Politics News: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के घटक दल सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने इसी सप्ताह मंत्री बनने की उम्मीद जताई है। राजभर ने उत्तर प्रदेश की सभी 80 सीटों...

Politics News: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के घटक दल सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने इसी सप्ताह मंत्री बनने की उम्मीद जताई है। राजभर ने उत्तर प्रदेश की सभी 80 सीटों पर राजग उम्मीदवारों की जीत का दावा भी किया है। राजभर ने सिकन्दरपुर में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी द्वारा आयोजित वंचित शोषित हक अधिकार रैली सम्बोधित करते हुए कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव के बाद पूर्वांचल राज्य का गठन किया जाएगा। उसके बाद आप सबका मुख्यमंत्री होगा और आपकी सरकार बनेगी। राजभर ने कहा कि सबसे अधिक आबादी वाले उत्तर प्रदेश में दलितों, वंचितों, शोषितों को अभी तक उनका पूरा अधिकार नहीं मिल सका है। इसके लिए आवश्यक है कि सम्पूर्ण देश में एक समान शिक्षा व्यवस्था लागू की जाए।

यूपी में लोकसभा चुनाव से पहले मंत्रिमंडल विस्तार के मिल रहे हैं संकेत
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, राजभर प्रदेश में 2022 में हुए विधानसभा चुनाव के दौरान समाजवादी पार्टी (सपा) के गठबंधन में शामिल थे, लेकिन वह कुछ माह पूर्व फिर से राजग में शामिल हो गए जिसके बाद से उन्हें योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली प्रदेश सरकार में मंत्री बनाने की लगातार अटकलें रही हैं। राजभर ने रैली के इतर संवाददाताओं से बातचीत करते हुए इसी सप्ताह मंत्री बनने की उम्मीद जताई। राजभर ने कहा कि आप लोगों की भावनाओं की कद्र इसी हफ्ते पूरी हो जायेगी। राजभर पहले भी कई बार खुद को मंत्री बनाये जाने का दावा कर चुके हैं। उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव से पहले मंत्रिमंडल विस्तार के संकेत मिल रहे हैं।

राजभर ने 2017 में राजग के साथ चुनाव लड़ा था और योगी के नेतृत्व की पहली सरकार में बने थे मंत्री
राजनीतिक जानकारों का मानना है कि जल्द ही योगी आदित्यनाथ के मंत्रिमंडल में विस्तार होगा और इसमें राजग का हिस्सा बने राष्ट्रीय लोकदल (रालोद), सपा छोड़कर फिर भाजपा में आये पूर्व मंत्री दारा सिंह चौहान और ओम प्रकाश राजभर समेत कुछ नये चेहरों को शामिल किया जा सकता है। राजभर ने 2017 में राजग के साथ चुनाव लड़ा था और योगी के नेतृत्व की पहली सरकार में मंत्री भी बने थे, लेकिन कुछ मतभेद के बाद उन्होंने मंत्री पद से इस्तीफा देकर राजग से रिश्ता तोड़ दिया था।

राजभर ने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर साधा निशाना
राजभर ने समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि सपा अब तक 9 बार विभिन्न दलों से गठबंधन कर उसे तोड़ चुकी हैं, लेकिन अखिलेश यादव से कोई सवाल नहीं करता और “दो बार में ही हमसे तकलीफ़ हो रही है।” राजभर ने उत्तर प्रदेश में 80 लोकसभा सीटों पर राजग उम्मीदवारों की जीत का संकल्प व्यक्त किया है। राजभर ने कहा कि हम लोगों का लक्ष्य 80 सीट जीतना है। राजग से जो भी प्रत्याशी लड़ेगा, उसको जिताकर मोदी जी को प्रधानमंत्री बनाने का कार्य करेंगे।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!