Edited By Punjab Kesari,Updated: 17 Jan, 2018 12:49 PM
उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में आदमखोर तेंदुए के बाद अब मादा तेंदुए ने अपना कहर बरपाना शुरु कर दिया है। मादा तेंदुए की दहाड़ से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है...
बहराइचः उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में आदमखोर तेंदुए के बाद अब मादा तेंदुए ने अपना कहर बरपाना शुरु कर दिया है। मादा तेंदुए की दहाड़ से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। कुछ दिन पहले मादा तेंदुआ एक 16 साल के किशोर को अपना निवाला बना चुकी है।
जानकारी के मुताबिक कतर्नियाघाट संरक्षित वन क्षेत्र के सुजौली गांव में मादा तेेंदुआ लोगों को आए दिन अपना निवाला बना रही है। यह हमलावर मादा तेंदुआ अपने 2 शावकों के साथ क्षेत्र में दिख रही है। वह रात को गांव में ज्यादा देखी जा रही है। मादा तेंदुआ कई बार ग्रामीणों को दिख चुकी है। वह अपने शावकों के साथ कभी गन्ने के खेत में तो कभी खलिहानों में नजर आ रही है। सोमवार रात मादा तेंदुआ शावकों के साथ गांव में पहुंच गई। उसकी दहाड़ के चलते लोग घरों में कैद रहे।
इस मामले में रेंज कार्यालय को सूचना दे दी गई है। इसके बाद वन विभाग ने गांव के निकट मंगलवार को एक पिंजरा स्थापित करवाया है। जबकि 500 मीटर दायरे में 4 थर्मो सेंसर कैमरे लगाए गए हैं।