Edited By Harman Kaur,Updated: 10 Apr, 2024 03:53 PM
मुजफ्फरनगर: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज बुधवार को भाजपा प्रत्याशी संजीव बालियान के समर्थन में चुनाव प्रचार करने मुजफ्फरनगर पुहंचे। जहां उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि उत्तर.......
मुजफ्फरनगर: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज बुधवार को भाजपा प्रत्याशी संजीव बालियान के समर्थन में चुनाव प्रचार करने मुजफ्फरनगर पुहंचे। जहां उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश ने ठाना है, मोदी जी को '80 मनकों की माला' पहनाना है। उन्होंने कहा कि हमारे लिए राष्टधर्म ही सर्वोपरि है। आज जम्मू-कश्मीर में विकास हो रहा है। देश की सीमाएं सुरक्षित हुई है। आज दिल्ली के लोग मेरठ में आना चाहते हैं। जो दूरी 5 घंटे में तय होती थी आज वो 2 घंटे में तय होती है। रैपिड रेल सुविधा से आज मेरठ जुड़ा हुआ है। यूपी की पहली स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी मेरठ में। पाकिस्तान कटोरा लेकर भीख मांग रहा है। आज वो सरकारे चाहिए जो कावड़ यात्रा चलाए न की कर्फ्यू लगवाए।