प्रेमी के साथ रहने की जिद पर अड़ी 5 बच्चों की मां, थाने में साथ चलने की लगाता गुहार रहा पति

Edited By Ajay kumar,Updated: 26 Nov, 2023 07:43 AM

mother of 5 children adamant on living with her lover

पांच बच्चों की मां युवक के प्यार में इस कदर दीवानी हुई वह बच्चों और पति को छोड़कर प्रेमी के साथ बनारस से कांट आ पहुंची। जानकारी मिलने पर पति भी पीछे से पहुंच गया। पति ने पुलिस से गुहार लगाई, लेकिन पुलिस के सामने भी महिला प्रेमी के साथ रहने की जिद पर...

शाहजहांपुर:  पांच बच्चों की मां युवक के प्यार में इस कदर दीवानी हुई वह बच्चों और पति को छोड़कर प्रेमी के साथ बनारस से कांट आ पहुंची। जानकारी मिलने पर पति भी पीछे से पहुंच गया। पति ने पुलिस से गुहार लगाई, लेकिन पुलिस के सामने भी महिला प्रेमी के साथ रहने की जिद पर अड़ी रही। जिसके बाद मायूस पति अकेले लौट गया।

PunjabKesari

महिला प्रेमी के साथ रहने की जिद पर अड़ी
जनपद वाराणसी के फूलपुर क्षेत्र के गांव निवासी व्यक्ति ने बताया की उसकी शादी को 19 साल हो चुके हैं। उसके पांच बच्चे हैं। उसकी पत्नी आशा एक कंपनी में काम करती है। उसी कंपनी में शाहजहांपुर के कांट क्षेत्र के एक गांव का युवक भी काम करता है। पीड़ित पति ने बताया कि कांट के युवक का पत्नी के साथ प्रेम- प्रसंग शुरू हो गया। 21 नवंबर को युवक उसकी पत्नी को अपने साथ भगाकर गांव ले आया। पत्नी की तलाश में वह शनिवार को कांट पहुंचा और पुलिस से पत्नी को वापस भेजने की अपील की। जिस पर पुलिस ने उसकी पत्नी को थाने बुलवा लिया। वह प्रेमी के साथ थाने पहुंची, तो मामला उल्टा हो गया। महिला प्रेमी के साथ रहने की जिद पर अड़ गई और उल्टा पति पर ही आरोप लगाने लगी।

PunjabKesari

शराब पीकर मारपीट करता है पतिः महिला
 महिला का कहना था कि उसके पति आए दिन शराब पीकर मारपीट करते हैं। घर पर खाने-पीने का सामान भी नहीं लाता। वह उससे काफी परेशान है और उसके साथ नहीं रहना चाहती। पत्नी को बातों को सुन पति हक्का-बक्का रह गया। महिला की जिद के आगे पुलिस और उसका पति बेबस दिखे। थक हार कर वह पत्नी को छोड़कर लौट गया।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!