Edited By Anil Kapoor,Updated: 25 Apr, 2019 05:19 PM
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 1 मई को अयोध्या में एक रैली को संबोधित करेंगे। भाजपा नेताओं ने गुरुवार को यह जानकारी दी। यह शहर राम मंदिर को लेकर भाजपा और उसके हिंदुत्व सहयोगियों के आंदोलन का केंद्र रहा है।
अयोध्या: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 1 मई को अयोध्या में एक रैली को संबोधित करेंगे। भाजपा नेताओं ने गुरुवार को यह जानकारी दी। यह शहर राम मंदिर को लेकर भाजपा और उसके हिंदुत्व सहयोगियों के आंदोलन का केंद्र रहा है।
भाजपा नेता ने कहा कि यह रैली लोकसभा चुनाव में मोदी की चुनाव प्रचार मुहिम का हिस्सा होगी। अयोध्या उत्तर प्रदेश के फैजाबाद लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के तहत आता है, जहां आम चुनाव के पांचवें चरण में छह मई को मतदान होगा।