Meerut: साबुन फैक्ट्री में आग लगने से हुआ विस्फोट, हादसे में 4 लोगों की दर्दनाक मौत

Edited By Pooja Gill,Updated: 17 Oct, 2023 10:03 AM

meerut explosion due to fire in soap

Meerut News: उत्तर प्रदेश के मेरठ में आज सुबह लोहियानगर थाना क्षेत्र में सत्यपाल इंटरनेशनल स्कूल के पास साबुन फैक्ट्री में भीषण आग लग गई, जिससे एक बड़ा धमाका हो गया। इस हादसे में एक की मौत हो गई, जबकि 3 से 4 लोगों...

Meerut News: उत्तर प्रदेश के मेरठ में आज सुबह लोहियानगर थाना क्षेत्र में सत्यपाल इंटरनेशनल स्कूल के पास साबुन फैक्ट्री में भीषण आग लग गई, जिससे एक बड़ा धमाका हो गया। इस हादसे में 4 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 3 से 4 लोगों के मलबे के नीचे दबे होने की सूचना मिली है। हादसे में घायल लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

PunjabKesari

यह भी पढ़ें...
Lucknow News: 90 साल की बुजुर्ग दादी का 'कातिल' निकला पोता, 2500 रुपए और सोने के कंगन के लिए दिया वारदात को अंजाम
गोरखपुर में बोले CM योगी आदित्यनाथ- उत्तर प्रदेश में 6 साल पहले चरम पर थी अराजकता, होते थे दंगे

जानकारी के मुताबिक यह घटना थाना लोहिया नगर क्षेत्र की है। जहां पर एक साबुन फैक्ट्री में आग लगने से भीषण हादसा हो गया। साबुन फैक्ट्री में पटाखे होने की आशंका जताई जा रही है। ये फैक्ट्री गौरव गुप्ता की है। धमाका इतना जबरदस्त था कि बिल्डिंग का हिस्सा गिर गया और हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई और तीन से चार लोग मलबे के नीचे दब गए। घायलों को उपचार के लिए इमरजेंसी में भर्ती कराया है। वहीं मौके पर दमकल कर्मचारी राहत और बचाव कार्य में जुटे हैं।

PunjabKesari
यह भी पढ़ें...
Nithari Murder Case: दो बार फांसी के फंदे पर लटकने से बाल-बाल बचा सुरेंद्र कोली

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, थाना लोहिया नगर में दो मंजिला बिल्डिंग में नीचे साबुन बनाने की फैक्ट्री थी। जिसमें धमाका हुआ और मकान की छत गिर गई। इस हादसे में 5 लोग मलबे के नीचे दब गए। हादसे में घायल लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। मौके पर जिलाधिकारी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, मेरठ में मौजूद है। घटना के कारणों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है। पटाखा फैक्ट्री जैसी कोई बात नहीं है। मौके से साबुन बनाने का केमिकल बरामद हुआ है।

 

 

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!