Edited By Tamanna Bhardwaj,Updated: 17 Nov, 2022 04:20 PM
श्रद्धा हत्याकांड को लेकर पूरे देश में माहौल गर्म है। आरोपी आफताब को फांसी की सजा दिए की मांग उठ रही है। इसी कड़ी में इत्तेहादे...
बरेली: श्रद्धा हत्याकांड को लेकर पूरे देश में माहौल गर्म है। आरोपी आफताब को फांसी की सजा दिए की मांग उठ रही है। इसी कड़ी में इत्तेहादे मिल्लत काउंसिल के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना तौकीर रजा इस पर काफी आक्रोशित हैं। मौलाना तौकीर रजा का कहना है कि आरोपी को जमीन में आधा गाड़ कर पत्थरों से मरना चाहिए, जब तक कि वो मर ना जाए। इसके अलावा आईएमसी प्रमुख मौलाना तौकीर रजा ने कहा कि यह एक शर्मनाक घटना है। जिससे पूरी दुनिया को झकझोर कर रख दिया है।
मौलाना तौकीर के मुताबिक, एक कत्ल करने वाला हो या 10 हर किसी को फांसी और 35 टुकड़े कर देने वाले को भी फांसी की मांग यह सही नहीं है। मुझे लगता है यह अन्याय है, क्योंकि आफताब ने जो किया उसके लिए फांसी की सजा बहुत कम है। उसने इंसानियत का कत्ल किया है। उसने पूरी दुनिया में मुसलमानों का सर झुकाने का काम किया है। युवाओं को लव जिहाद की मानसिकता से बाहर आना चाहिए। उन्होंने कहना है कि इस तरह के अपराध लिव इन रिलेशनशिप में रहने के कारण हो रहे हैं। गे, लेस्बियन यह हिंदुस्तानी सभ्यता नहीं है। हमें अपने बच्चों को समझाने की जरूरत है। इंटरनेट के दौर में बच्चे जवान हो रहे हैं। ऐसा उनका खास ख्याल रखने की जरूरत है. वहीं मौलाना ने कहा कि यह पूरी प्लांनिग के साथ किया गया मर्डर है।
क्या है पूरा मामला?
दरअसल कुछ दिन पहले 14 नवंबर को अचानक दिल्ली पुलिस ने एक बड़ा खुलासा किया। जिसमें बताया गया कि करीब 6 महीने पहले दिल्ली में एक खौफनाक हत्याकांड को अंजाम दिया गया। जिसमें एक फ्लैट में युवक ने अपनी गर्लफ्रेंड की हत्या की और उसके बाद शव के 35 टुकड़े कर दिए। आफताब नाम के इस आरोपी ने गला दबाकर श्रद्धा की हत्या की। इसके बाद उसने किचन में आरी से शव के टुकड़े किए। शव के टुकड़े करने के बाद उसने एक बड़ा फ्रिज खरीदा और इसमें सभी टुकड़े रख दिए। जिन्हें बाद में उसने ठिकाने लगाया। मामले का खुलासा तब हुआ जब श्रद्धा के पिता ने बेटी की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस को बताया गया कि वो अपने लिवइन पार्टनर के साथ रहती थी। पुलिस ने आफताब को गिरफ्तार किया है।