मनचले ने घर में घुसकर किशोरी से की छेड़खानी... विरोध करने पर बांधा हाथ, फिर चेहरे पर चाकू से किए कई वार

Edited By Umakant yadav,Updated: 12 Jul, 2021 09:33 PM

manchale entered the house and molested the teenager on protesting

उत्तर प्रदेश में बलिया जिले के बांसडीह रोड क्षेत्र में सोमवार को घर में घुसे युवक ने छेड़खानी का विरोध करने पर 15 वर्षीय लड़की के चेहरे पर चाकू से कई वार किए जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे वाराणसी ले जाया गया है।

बलिया: उत्तर प्रदेश में बलिया जिले के बांसडीह रोड क्षेत्र में सोमवार को घर में घुसे युवक ने छेड़खानी का विरोध करने पर 15 वर्षीय लड़की के चेहरे पर चाकू से कई वार किए जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे वाराणसी ले जाया गया है।

अपर पुलिस अधीक्षक संजय यादव ने बताया कि बांसडीह रोड थाना क्षेत्र के एक गांव में आज अपराह्न यशवंत सिंह नामक व्यक्ति अपनी पड़ोसी 15 वर्षीय किशोरी के घर में घुस गया और उसे अकेला पाकर छेड़खानी करने लगा। उन्होंने बताया कि किशोरी के विरोध करने पर यशवंत ने उसके हाथ बांध दिये और उसके चेहरे पर चाकू से कई वार किए। इस घटना में किशोरी गंभीर रूप से घायल हो गई। पीड़िता को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे वाराणसी रेफर कर दिया गया। यादव ने बताया कि किशोरी के पिता की शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!