मैनपुरीः मुलायम के गढ़ में सेंध लगाने को आतुर BJP, सपा और भाजपा में होगी सीधी टक्कर

Edited By Moulshree Tripathi,Updated: 03 Jul, 2021 02:41 PM

mainpuri bjp eager to break into mulayam s stronghold there will be

उत्तर प्रदेश में आज शनिवार को जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए मतदान प्रक्रिया चल रही है। प्रदेश के 75 जिले में से 22 जिला पंचायत अध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित

मैनपुरी: उत्तर प्रदेश में आज शनिवार को जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए मतदान प्रक्रिया चल रही है। प्रदेश के 75 जिले में से 22 जिला पंचायत अध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित हो चुके हैं, वहीं 21 भाजपा और एक समाजवादी पार्टी के हैं। अब 53 जिला पंचायत अध्यक्ष के लिए आज 3 जुलाई को वोटिंग शुरू हो गई है। ऐसे में आज मुलायम के गढ़ में सेंध लगाने को भारतीय जनता पार्टी आतुर दिख रही है। यहां समाजवादी पार्टी और भाजपा में सीधी टक्कर है।

बता दें कि यहां सपा से मनोज यादव व बीजेपी से अर्चना भदौरिया के बीच सीधी टक्कर है। 30 जिला पंचायत सदस्य दोनों प्रत्याशियों के भाग्य का आज फैसला करेंगे। वहीं सुरक्षा को देखते हुए सदस्य और कर्मचारी के अलावा 2 सौ मीटर के अंदर जाने पर रोक लगा दी गई है। जिला मुख्यालय पर कई जगह पर बैरियर लगाए गए हैं वहीं कलेक्ट्रेट छावनी में तब्दील हो गए हैं। जिलाधिकारी कार्यालय में ट्रिपल लेयर की सुरक्षा के बीच मतदान होगा। 30 सीट वाली जिला पंचायत पर 13 सपा ,8 भाजपा ,8 निर्दली,1कांग्रेस के सदस्य फैसला करेंगे।

 

 

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!