Edited By Pooja Gill,Updated: 08 Mar, 2024 03:16 PM
Kashi Vishwanath Dham: आज महाशिवरात्रि पर काशी विश्वनाथ धाम में दर्शनों के लिए भक्तों का जनसैलाब उमड़ा है। यहां पर करीब 7 लाख श्रद्धालुओं ने बाबा के दरबार में हाजरी लगाई और भोलेनाथ के दर्शन किए। पूरे काशी विश्वनाथ धाम में हर-हर महादेव के...
Kashi Vishwanath Dham: आज महाशिवरात्रि पर काशी विश्वनाथ धाम में दर्शनों के लिए भक्तों का जनसैलाब उमड़ा है। यहां पर करीब 7 लाख श्रद्धालुओं ने बाबा के दरबार में हाजरी लगाई और भोलेनाथ के दर्शन किए। पूरे काशी विश्वनाथ धाम में हर-हर महादेव के जयकारे गूंज रहे थे।
शिव पुराण के अनुसार आज के दिन मां पार्वती और भगवान शिव विवाह बंधन में बंधे थे। महाशिवरात्रि के पावन अवसर भगवान शिव को प्रसन्न एवं संतुष्ट करना सब पापों को नाश करने वाला तथा परम गुणकारी है, जो भी जीव उनके चरणों में प्रणाम करता है भगवान शिव अपने भक्तजनों को मृत्यु आदि विकारों से रहित कर देते हैं। इस दिन भगवान शिव और मां पार्वती की पूजा का विधान है। भगवान शिव और मां पार्वती की पूजा करने के लिए काशी में सुबह से ही भक्तों की लंबी-लंबी लाइनें लगी हुई है।
महाशिवरात्रि पर्व आज श्रीकाशी विश्वनाथ धाम में धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस पर्व पर देश विदेश से लाखों श्रद्धालु बाबा के दरबार में पहुंच रहे हैं। भक्तों ने भोर से ही बाबा का जलाभिषेक कर जीवन मंगल की कामना की। इस दौरान भक्तों पर फूल भी बरसाए गए।
श्रीकाशी विश्वनाथ धाम में आज सभी शिव भक्त महादेव और मां पार्वती के विवाह में शामिल होने के लिए पहुंचे है। शिवयोग, सर्वार्थ सिद्धि, सिद्धि योग और शुक्र प्रदोष के संयोग में महाशिवरात्रि का महापर्व मनेगा। भगवान शिव और मां गौरा के विवाहोत्सव के आयोजन होंगे।
मंगला आरती के पश्चात जैसे ही भोर में 4 बजे बाबा का पट आम दर्शनार्थियों के लिए खुला सभी श्रद्धालु हर हर महादेव और बोल बम के जयकारे लगाते हुए बाबा दरबार में पहुंचे और जलाभिषेक कर जीवन मंगल कामना की।
महाशिवरात्रि पर आज श्रीकाशी विश्वनाथ धाम में एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा भी पहुंचे। उन्होंने विश्वनाथ धाम पहुंचकर भगवान शिव के दर्शन किए।