Lok Sabha Election 2024: मुजफ्फरनगर में बोले अखिलेश यादव- 'पश्चिमी यूपी में चल रही हवा कर देगी भाजपा का सूपड़ा साफ'

Edited By Anil Kapoor,Updated: 16 Apr, 2024 06:53 AM

lok sabha election 2024 west s wind will wipe out bjp akhilesh

Lok Sabha Election 2024: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने दावा किया कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में इंडिया समूह के पक्ष में चल रही हवा से भारतीय जनता पार्टी का सूपड़ा साफ हो जायेगा। मुजफ्फरनगर लोकसभा क्षेत्र में चुनावी जनसभा को...

Lok Sabha Election 2024: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने दावा किया कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में इंडिया समूह के पक्ष में चल रही हवा से भारतीय जनता पार्टी का सूपड़ा साफ हो जायेगा। मुजफ्फरनगर लोकसभा क्षेत्र में चुनावी जनसभा को सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा कि पहले चरण के चुनाव से ही हवा इंडिया गठबंधन के पक्ष में है। पश्चिमी यूपी में चल रही हवा भाजपा का सूपड़ा साफ कर देगी। इस बार लोकसभा चुनाव का माहौल अलग है। हर वर्ग के लोग भाजपा के खिलाफ और इंडिया गठबंधन के पक्ष में खड़े हैं। उन्होंने कहा कि यह लोकसभा चुनाव लोकतंत्र, संविधान और आरक्षण बचाने का चुनाव है। भाजपा के लोग और उनके कई सांसद देश में लोकसभा चुनाव जीतकर संविधान बदलने की बात कह रहे हैं। बाबा साहब अम्बेडकर ने जो संविधान बनाया है भाजपा उसी को खत्म करना चाहती है। भाजपा बाबा साहब के विचारों की विरोधी है। बाबा साहब ने देश की जनता को वोट और आरक्षण का जो अधिकार दिया है भाजपा उसे खत्म करना चाहती है।

PunjabKesari

लोकसभा चुनाव से नौजवानों, किसानों और देश में जनता का भविष्य जुड़ा: अखिलेश यादव
सपा अध्यक्ष ने कहा कि इस चुनाव में सभी को एकजुट होकर भाजपा को हराना है। लोकसभा चुनाव से नौजवानों, किसानों और देश में जनता का भविष्य जुड़ा है। भाजपा ने सभी को धोखा दिया है। जिसके कारण पूरे देश में भाजपा के खिलाफ नाराजगी है। भाजपा पहले जुमलेबाजी करती थी अब गारन्टी लेकर आई है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने किसानों की फसलों को एमएसपी का कानूनी अधिकार देने का वादा पूरा नहीं किया। किसानों की आय दुगनी नहीं हुई। नौजवानों को हर साल दो करोड़ नौकरी देने का वादा पूरा नहीं किया। किसानों, नौजवानों में भाजपा को लेकर भारी आक्रोश है। भाजपा सरकार किसानों, नौजवानों की सरकार नहीं है। यह उद्योगपतियों की सरकार है। केन्द्र सरकार ने उद्योगपतियों का 15 लाख करोड़ रूपये का कर्ज माफ किया लेकिन किसानों का कर्ज माफ नहीं किया। भाजपा सरकार तीन काले किसान विरोधी कृषि कानून लाई थी लेकिन किसानों की ताकत के आगे उसे झुकना पड़ा।

PunjabKesari

इंडिया गठबंधन की सरकार में सरकारी विभागों में रिक्त पदों पर दी जाएगी नौकरी: अखिलेश यादव
यादव ने कहा कि इंडिया गठबंधन की सरकार में सरकारी विभागों में रिक्त पदों पर नौकरी दी जाएगी। पुरानी पेंशन बहाल होगी। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की 10 साल की सरकार में महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार कई गुना बढ़ गया है। देश की जनता इससे परेशान है लेकिन भाजपा का कोई नेता इस पर बात नहीं करता। भाजपा ने नोटबंदी से लेकर इलेक्टोरल बांड तक में भारी भ्रष्टाचार किया। चुनावी चंदा के नाम पर वसूली की। वसूली के कारण देश में महंगाई चरम पर पहुंच गयी। भाजपा ने सरकारी संस्थाओं ईडी, सीबीआई, इन्कमटैक्स का दुरूपयोग किया। संविधान विरोधी काम किया। इन संस्थाओं से छापे डलवाकर और डराकर उद्योगपतियों, व्यापारियों और कम्पनियों से चुनावी चंदा के नाम पर हजारों करोड़ रूपये की वसूली की।

PunjabKesari

भाजपा ने हार के डर से विपक्षी नेताओं पर झूठे मुकदमें लगवाकर जेल भिजवाया: अखिलेश यादव
यादव ने कहा कि चंदा हजार, 2 हजार, 5 हजार रूपये का होता है लेकिन सरकार ने कम्पनियों को डराकर एक हजार करोड़, 500 करोड़, 600 करोड़ वसूल लिया। जिन कम्पनियों की कोई कमाई नहीं उनसे भी करोड़ों रूपये वसूल लिया। वैक्सीन बनाने वाली कम्पनी से भी चंदा वसूल लिया। इसी वसूली के कारण तमाम कम्पनियों ने दवा से लेकर खाने-पीने की चीजों तक के दाम बढ़ा दिये हैं। यादव ने कहा कि भाजपा ने हार के डर से विपक्षी नेताओं पर झूठे मुकदमें लगवाकर जेल भिजवाया। दिल्ली के सीएम अरविन्द केजरीवाल और झारखण्ड के मुख्यमंत्री रहे हेमन्त सोरेन को जेल भेजा गया। जनता सब देख रही है। चुनाव में भाजपा का सफाया कर देगी। जनसभा को पार्टी के मुजफ्फरनगर लोकसभा प्रत्याशी हरेन्द्र मलिक, पूर्व सांसद कादिर राणा समेत अन्य नेताओं ने सम्बोधित किया।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!