कल्याण सिंह का रिकवर हो रहा हेल्थ, ट्वीट कर बोले- 'प्रभु श्रीराम के आशीर्वाद से मेरे स्वास्थ्य में हो रहा सुधार'

Edited By Moulshree Tripathi,Updated: 10 Jul, 2021 11:53 AM

kalyan singh s health is recovering tweeted and said  my health

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता कल्याण सिंह का स्वास्थ्य पहले से बेहतर है। अस्पताल ने एक बुलेटिन में इसकी जानकारी

लखनऊ:  उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता कल्याण सिंह का स्वास्थ्य पहले से बेहतर है। अस्पताल ने एक बुलेटिन में इसकी जानकारी दी। लखनऊ के संजय गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान (एसजीपीजीआई) द्वारा शनिवार सुबह दस बजे जारी बुलेटिन में बताया गया कि ‘क्रिटिकल केयर मेडिसिन' के गहन चिकित्सा कक्ष (आईसीयू) में भर्ती कल्याण सिंह (89) की स्थिति पहले से बेहतर है और उनके स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है। बुलेटिन में बताया गया, ‘‘हृदयरोग, तंत्रिकारोग, मधुमेह रोग और गुर्दारोग विशेषज्ञ समेत वरिष्ठ चिकित्सकों की टीम उनके उपचार में जुटी है।''

वहीं एसजीपीजीआई में भर्ती पूर्व राज्यपाल एवं यूपी के पूर्व सीएम सिंह ने अपनी मौत की अफवाहों का खंडन ट्वीट कर किया। उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश एवं देश की प्रार्थनाएं मेरे साथ है, प्रभु श्रीराम के आशीर्वाद से मेरे स्वास्थ्य में निरंतर सुधार हो रहा है। कृप्या कर अफवाहों पर ध्यान न दें। 

वहीं एसजीपीजीआई के निदेशक प्रो आर के धीमन स्वंय उनके इलाज पर बारीकी से नजर रख रहे हैं। सिंह पिछले 21 जून को अनियंत्रित शुगर और ब्लड प्रेशर आदि की शिकायत के बाद डॉक्टर राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान, लखनऊ में भर्ती हुए थे। संस्थान के अनुसार तीन जुलाई की रात बीपी बहुत अधिक बढ़ने के कारण कल्‍याण सिंह को दिल का हल्का दौरा पड़ा, जिसके कारण उन्हें आईसीयू में भर्ती किया गया था। इसके बाद चार जुलाई को उन्हें एसजीपीजीआई में भर्ती कराया गया।

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!