सूचना प्रौद्योगिकी के जरिये खत्म किया जा सकता है भ्रष्टाचार : राजनाथ

Edited By ,Updated: 23 Jan, 2016 07:52 PM

information technology can be used to eliminate corruption through rajnath

केन्द्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने आज कहा कि सूचना प्रौद्योगिकी के बेहतर इस्तेमाल से भ्रष्टाचार का खात्मा किया जा सकता है।

लखनऊ: केन्द्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने आज कहा कि सूचना प्रौद्योगिकी के बेहतर इस्तेमाल से भ्रष्टाचार का खात्मा किया जा सकता है। डा. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय के 13 वें दीक्षांत समारोह को संबोधित करते हुये श्री सिंह ने कहा कि केन्द्र सरकार देश में व्याप्त भ्रष्टाचार मिटाने के लिये प्रतिबद्ध है। इसके लिये ई-गर्वनेंस का सहारा लिया जा रहा है जिससे पारदर्शिता की सम्भावना बढ़ जायेगी। देश में साइबर अपराध की बढती आवृत्ति पर ङ्क्षचता जताते हुये गृहमंत्री ने कहा कि आधुनिक तकनीक से जहां विकास के नये रास्तों का सृजन होता है वहीं इसका दुरूपयोग सभ्य समाज के लिये खतरे का सबब बनता है। साइबर अपराध को तकनीक के माध्यम से ही दूर किया जा सकता है। भारत रत्न डा. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम से प्रेरणा लेने का आह्वान करते हुये लखनऊ के सांसद ने कहा कि शिक्षा से ज्ञान प्राप्त किया जाता है मगर गुरु, मनुष्य के चरित्र और संस्कारों के निर्माण में अहम किरदार अदा करता है।  

दीक्षांत समारोह में भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संस्थान के अध्यक्ष ए.एस. किरण को डॉक्ट्रेट ऑफ साइंस की मानद उपाधि प्रदान की गयी। समारोह में मेधावी छात्रों को 62 मेडल प्रदान किये गये जबकि 34 पी.एच.डी. धारकों को पी.एच.डी. की उपाधि प्रदान की गयी। समारोह में उत्तर प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक, भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान के अध्यक्ष ए.एस. किरण कुमार और प्रदेश के प्राविधिक शिक्षा मंत्री फरीद महफूज किदवई के अलावा प्राविधिक विश्वविद्यालय के कुलपति विनय कुमार पाठक मौजूद थे। बाद में श्री सिंह जानकीपुरम क्षेत्र में सरस्वती बालिका विद्या मंदिर के नये भवन का शिलान्यास किया। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!