भारत को आर्थिक महाशक्ति बनाने में शहरी विकास की महत्वपूर्ण भूमिका: CM योगी

Edited By Pooja Gill,Updated: 15 Oct, 2023 04:31 PM

important role of urban development

गोरखपुर: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में रविवार को कहा कि शहरी विकास आज की आवश्यकता है और भारत को दुनिया की आर्थिक महाशक्ति बनाने में इसकी महत्वपूर्ण भूमिका होगी...

गोरखपुर: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में रविवार को कहा कि शहरी विकास आज की आवश्यकता है और भारत को दुनिया की आर्थिक महाशक्ति बनाने में इसकी महत्वपूर्ण भूमिका होगी। योगी ने कहा, ''नगरीय विकास आज की आवश्यकता है। भारत को दुनिया की आर्थिक महाशक्ति बनाने में नगरीय विकास की महत्वपूर्ण भूमिका होगी। इससे लोगों को शासन की योजनाओं का लाभ तो मिलेगा ही, बड़े पैमाने पर रोजगार सृजन की संभावना भी बढ़ेगी।''

PunjabKesari
शारदीय नवरात्र के पहले दिन रविवार को मुख्‍यमंत्री ने अपने गृह जिले गोरखपुर में 233.20 करोड़ रुपये लागत की 303 विकास परियोजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया। एक आधिकारिक बयान के अनुसार, यहां नगर निगम परिसर में आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री ने 189 विकास कार्यों का शिलान्यास और 114 विकास कार्यों का लोकार्पण किया। समारोह को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा ''स्मार्ट सिटी की परिकल्पना को साकार करने के लिए सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट की महती भूमिका है। गोरखपुर नगर निगम ने एनटीपीसी के सहयोग से इस दिशा में बड़ा कदम बढ़ाया है। एनटीपीसी की तरफ से संयंत्र लगाए जाने के बाद नगर निकायों का कूड़ा चारकोल के रूप में बिजली उत्पादन का साधन बनेगा।''

यह भी पढ़ेंः CM योगी ने 233.20 करोड़ के विकास कार्यों का किया शिलान्यास और लोकार्पण, चारकोल बनाने वाला प्लांट भी हुआ साइन

कूड़े से चारकोल और सीएनजी का उत्पादन होगाः CM
मुख्यमंत्री ने कहा, ''नगरीय विकास के क्षेत्र में अनियोजित और अवैज्ञानिक विकास की सोच ने बड़ी समस्या खड़ी कर दी थी। जगह-जगह कूड़े का पहाड़ दिखता था। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा शुरू किए गए स्वच्छ भारत अभियान ने इस समस्या के निदान में व्यापक और सकारात्मक परिवर्तन किया है।'' इसी कड़ी में गोरखपुर नगर निगम ने नगरीय जीवन को स्वच्छ और सुंदर बनाने के साथ आधुनिक तकनीक से 'वेस्ट' (कचरे) को 'वेल्थ' (संपत्ति) बनाने की पहल की है। ठोस कचरे का उचित प्रबंधन न होने से कूड़ा ऐसे ही यहां-वहां फेंक दिया जाता था और शहर में प्रवेश करने पर कूड़े के ढेर के दर्शन होते थे। अब ऐसा संयंत्र लगने जा रहा है, जिससे कूड़े से चारकोल और सीएनजी का उत्पादन होगा। एनटीपीसी के इस संयंत्र से नगर निगम 25 वर्षों में 600 करोड़ रुपये की बचत कर सकेगा। इस धनराशि का इस्तेमाल विकास के कार्यों में होगा।''
PunjabKesari
'नगर पंचायतों के कूड़े का भी समुचित निस्तारण हो जाएगा'
सीएम योगी ने यह भी कहा कि 500 टन प्रतिदिन कूड़े की जरूरत वाले इस संयंत्र से नगर निगम के साथ ही जिले की तमाम नगर पंचायतों के कूड़े का भी समुचित निस्तारण हो जाएगा। योगी ने सभी नागरिकों को नवरात्रि की शुभकामनाएं दीं और विकास की सोच के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया। समारोह में उन्होंने नारी शक्ति का भी सम्मान किया। मिशन शक्ति के तहत मुख्यमंत्री के हाथों सम्मानित होने वाली 10 महिलाओं ने स्वच्छता समेत अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य किया है। कार्यक्रम स्थल पर योगी ने नन्हे-मुन्ने बच्चों का अन्नप्राशन कराया। उन्होंने बच्चों को खूब दुलारा और आशीर्वाद देकर उनके स्वस्थ एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की। 

 

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!