'अगर NDA से प्रस्ताव मिला तो विचार करेंगे...' सपा से गठबंधन टूटने के बाद पल्लवी पटेल का बड़ा बयान

Edited By Pooja Gill,Updated: 22 Mar, 2024 02:42 PM

if we get a proposal from nda we will consider

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में विपक्षी गठबंधन ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस' (INDIA) के घटक अपना दल ने आगामी लोकसभा चुनाव के लिए अपनी पार्टी को गठबंधन के तहत एक भी सीट नहीं दिए जाने पर नाराजगी जताई है...

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में विपक्षी गठबंधन ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस' (INDIA) के घटक अपना दल ने आगामी लोकसभा चुनाव के लिए अपनी पार्टी को गठबंधन के तहत एक भी सीट नहीं दिए जाने पर नाराजगी जताई है। पार्टी ने कहा कि बिहार में जो नीतीश कुमार के साथ हुआ, वहीं उत्तर प्रदेश में उसके साथ किया जा रहा है। अगर भारतीय जनता पार्टी (BJP) की अगुवाई वाला राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) अपना दल (कमेरावादी) को सीटों का कोई प्रस्ताव देता है तो पार्टी उस पर निर्णय लेगी।

PunjabKesari
पार्टी नेता एवं विधायक पल्लवी पटेल ने इंडिया गठबंधन के तहत, आगामी लोकसभा चुनाव के लिये उत्तर प्रदेश में अपनी पार्टी को एक भी सीट नहीं दिये जाने पर नाराजगी जाहिर की। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बृहस्पतिवार को कहा था कि अपना दल (कमेरावादी) के साथ वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव के लिये गठबंधन था, 2024 के लोकसभा चुनाव के लिये नहीं। इस पर पल्लवी पटेल ने कहा कि अब यूपी में सपा अध्यक्ष यादव और राष्ट्रीय स्तर पर इंडिया गठबंधन की प्रमुख पार्टी यानी कांग्रेस यह बताएं कि वे अपना दल (कमेरावादी) के साथ क्या करने जा रहे हैं। जिन लोगों ने इंडिया गठबंधन बनाया है, वह प्रमाणित करें कि हम उसका हिस्सा हैं या नहीं। बिहार में नीतीश कुमार के साथ जो हुआ, वही उत्तर प्रदेश में राजमाता कृष्णा पटेल के साथ हो रहा है।''

PunjabKesari
पल्लवी पटेल ने यह स्पष्ट नहीं किया कि इंडिया गठबंधन में नीतीश कुमार के साथ क्या हुआ था। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी ने इंडिया गठबंधन के तहत उत्तर प्रदेश की मिर्जापुर, फूलपुर और कौशाम्बी लोकसभा सीटें मांगी थीं मगर उन्हें एक भी सीट नहीं दी गयी। गठबंधन को लेकर सपा के रवैये के बारे में उन्होंने कहा, ''(सपा के) 2017 में 47 विधायक जीते। साल 2022 में ओम प्रकाश राजभर उनके साथ आये, संजय चौहान, केशव देव मौर्य, जयंत चौधरी, राजमाता कृष्णा पटेल साथ आये तब आप 47 से 111 हुए और 34 प्रतिशत वोट आपको मिले। इसके बाद आपको लगने लगा कि 34 प्रतिशत वोट आपके हैं और अब आपको किसी की जरूरत नहीं है। आप गलतफहमी में जी रहे हैं।''

PunjabKesari
एनडीए से ऑफर मिला तो विचार करेंगेः पल्लवी पटेल
अगर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की अगुवाई वाला राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) अपना दल (कमेरावादी) को सीटों का कोई प्रस्ताव देता है तो क्या वह उसे स्वीकार करेंगी? इस पर पल्लवी पटेल ने कहा, ''इस बारे में अभी तक कोई प्रस्ताव नहीं मिला है, लेकिन अगर ऐसा कुछ होता है तो कोई भी निर्णय पार्टी ही करेगी। सीट बंटवारे को लेकर ‘इंडिया' गठबंधन से बातचीत के दरवाजे अभी खुले हैं।  

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!