हिंदुस्तान में रोजगार होता तो दिन में 12 घंटे मोबाइल नहीं चलाते युवा: राहुल गांधी

Edited By Pooja Gill,Updated: 25 Feb, 2024 09:20 AM

if there were employment in india

Bharat Jodo Nyay Yatra: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि यदि हिंदुस्तान में रोजगार होता तो युवा 12 घंटे मोबाइल न चलाते। राहुल गांधी ने यह बात अपनी भारत जोड़ो न्याय यात्रा के तहत संभल में एक सभा को संबोधित करते हुए कही। भारत जोड़ो न्याय यात्रा...

Bharat Jodo Nyay Yatra: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि यदि हिंदुस्तान में रोजगार होता तो युवा 12 घंटे मोबाइल न चलाते। राहुल गांधी ने यह बात अपनी भारत जोड़ो न्याय यात्रा के तहत संभल में एक सभा को संबोधित करते हुए कही। भारत जोड़ो न्याय यात्रा कल मुरादाबाद, अमरोहा होते हुए संभल पहुंची, जिसमें तमाम जगह पर कांग्रेस और समाजवादी पार्टी (सपा) के नेताओं ने राहुल गांधी और प्रियंका गांधी का जोरदार स्वागत किया। राहुल गांधी ने संभल में चंदौसी चौराहे पर लोगों को संबोधित करते हुए एक युवक से पूछा, ''तुम मोबाइल कितने घंटे चलाते हो, उसने कहा 12 घंटे।'' इस पर राहुल गांधी ने कहा, ‘‘हिंदुस्तान में रोजगार नहीं है तभी तो 12 घंटे मोबाइल चलाते हो। आपको मालूम है बड़े-बड़े व्यापारियों के बेटे रील नहीं देखते वे 24 घंटे अपना धन गिनते हैं। यदि आपको रोजगार मिलेगा तो आप आधे घंटे रील देखोगे और 12 घंटे काम करोगे।''

PunjabKesari
राहुल गांधी ने अपनी यात्रा के दौरान कई बार दावा किया है कि पिछड़े वर्गों, दलितों और अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति (एससी/एसटी) समुदायों के लोग बड़े पदों पर नहीं हैं। उन्होंने कहा, ‘‘यदि हम इस देश में किसी कंपनी के कर्मचारियों की सूची निकालें, मालिकों की सूची निकालें। एक पिछड़ा दलित नहीं मिलेगा। मीडिया घरानों के मालिकों और रिपोर्टर की सूची निकालिये, निजी कॉलेज और उच्च न्यायालय के न्यायाधीशों की सूची निकालिये। इन पदों पर वही तीन से चार फीसदी लोग (उच्च जाति के) काम करते रहते हैं।'' उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि छोटे किसानों, छोटे व्यापारियों को खत्म करने का काम किया जा रहा है। आपको भूखा मारा जा रहा है, आपको खत्म किया जा रहा है। परीक्षा पेपर इसीलिए लीक होते हैं क्योंकि ये लोग हिंदुस्तान के युवाओं को रोजगार नहीं दिलवाना चाहते और न हीं दिलवा सकते हैं।''

PunjabKesari

यह भी पढ़ेंः Bharat Jodo Nyay Yatra: आज आगरा पहुंचेंगी कांग्रेस की 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा', अखिलेश यादव होंगे शामिल
कांग्रेस की भारत जोड़ों न्याय यात्रा आज यानी 25 फरवरी को आगरा पहुंचेगी। यह यात्रा टेढ़ी बगिया स्थित डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा से शुरू होगी। इस यात्रा को लेकर कांग्रेसियों का उत्साह और भी बढ़ गया है, क्योंकि आज इस यात्रा में समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव शामिल होंगे। 

 

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!