Politics News: सपा से नहीं बनी बात तो BSP से गठबंधन कर सकती है कांग्रेस! छोटे दलों से भी साध रही संपर्क

Edited By Ramkesh,Updated: 02 Feb, 2024 07:31 PM

if talks don t work out with sp congress can forge alliance with bsp

लोकसभा चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच सीट बंटवारे को लेकर मचे घमासान के बीच बड़ी खबर सामने आई है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक कांग्रेस पार्टी बसपा से गठबंधन कर सकती है। बताया जा रहा है कांग्रेस पार्टी छोटे- छोटे दलों के...

लखनऊ: लोकसभा चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच सीट बंटवारे को लेकर मचे घमासान के बीच बड़ी खबर सामने आई है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक कांग्रेस पार्टी बसपा से गठबंधन कर सकती है। बताया जा रहा है कांग्रेस पार्टी छोटे- छोटे दलों के सम्पर्क में है। हालांकि इस बात की कोई अधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। माना जा रहा है कि लोकसभा में 11 सीट देने कांग्रेस पार्टी नाराज है। हालांकि इसे लेकर अखिलेश ने बयान जारी कर कहा था कि कांग्रेस से हमारी सकारात्मक बात चल रही है। जल्द ही इस मसले को सुलझा लिया जाएगा।

कांग्रेस ने शुक्रवार को कहा कि ‘इंडिया' गठबंधन 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए है, किसी राज्य में विधानसभा चुनाव के लिए नहीं और 27 दलों का विपक्षी गठबंधन बरकरार है तथा यह साथ मिलकर लड़ेगा। बिहार में ‘महागठबंधन' के साथ-साथ राष्ट्रीय स्तर पर ‘इंडिया' गठबंधन से नाता तोड़ कर नीतीश कुमार नीत जनता दल (यूनाइटेड) हाल में भाजपा नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) में शामिल हो गया। इस तरह अब विपक्षी गठबंधन में 27 दल रह गए हैं। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने दावा किया कि राहुल गांधी नीत ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा' 2024 के लोकसभा चुनावों के संदर्भ में बहुत लाभकारी होगी, हालांकि, यह एक राजनीतिक कार्यक्रम है, चुनाव प्रचार अभियान नहीं।

ये भी पढ़ें:- 'वित्त मंत्री प्याज नहीं खाती हैं, इसलिए गरीबी नहीं दिख रही है' सपा नेता ने बजट को लेकर की टिप्पणी

मऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव और प्रवक्ता राजीव राय ने बजट को लेकर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण पर टिप्पणी की है। उन्होंने कहा कि वित्त मंत्री प्याज नहीं खाती हैं, इसलिए गरीबी नहीं दिख रही है। रातों रात 25 करोड़ जनता को गरीबी रेखा से बाहर कर दिया। 85 करोड़ लोगों को मुफ्त अनाज देने वाले कितना झूठ बोलेंगे। 45 सालों में बेरोजगारी का दर सबसे ऊपर है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!