महिला ने ननदाेई पर लगाया छेड़छाड़ का आराेप, पति ने दिया तलाक

Edited By Anil Kapoor,Updated: 12 Jun, 2018 08:38 AM

husband gave 3 divorces about the tampering made by nandoi

मुजफ्फरनगर में एक बार फिर 3 तलाक का जिन्न बाहर निकल आया है। मामला मुजफ्फरनगर की शहर कोतवाली क्षेत्र के अम्बा विहार कालोनी का है। जहां पर साढ़े 4 साल पहले रामपुरी निवासी साबिया का निकाह अम्बा विहार निवासी इंत्याज के साथ हुआ था।

मुजफ्फरनगर: मुजफ्फरनगर में एक बार फिर 3 तलाक का जिन्न बाहर निकल आया है। मामला मुजफ्फरनगर की शहर कोतवाली क्षेत्र के अम्बा विहार कालोनी का है। जहां पर साढ़े 4 साल पहले रामपुरी निवासी साबिया का निकाह अम्बा विहार निवासी इंत्याज के साथ हुआ था। विवाहिता ने अपने ननदोई सादा अदीना पर आरोप लगते हुए बताया कि वह कुछ दिन पूर्व अपने घर में अकेली थी तभी वहां उसका ननदोई आ पहुंचा और उसके साथ छेड़छाड़ और अश्लील हरकत करने लगा।

पीड़िता का आरोप है कि जब उसने ननदोई की करतूत अपने पति इंत्याज को बताई तो पति ने उसके द्वारा बताई गई बात का विश्वास नहीं किया और उलटा उसे 3 बार तलाक, तलाक, तलाक बोल कर तलाक दे दिया और घर से निकाल दिया, जबकि उसके 2 बच्चे एक लड़का व एक लड़की हैं। लड़का उसके पति ने रख लिया व उसे लड़की दे दी गई। पीड़िता ने अपने पति और ननदोई के खिलाफ शहर कोतवाली में शिकायती पत्र देकर इंसाफ की मांग की है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!