Edited By Tamanna Bhardwaj,Updated: 02 Jun, 2018 04:18 PM
उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले में काले हिरण का शव मिलने से वन विभाग में हड़कंप मच गया है। जहां अज्ञात शिकारियों ने दुर्लभ प्रजाति के काले हिरण का शिकार कर उसके टुकड़े-टुकड़े कर दिए...
बिजनौरः उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले में काले हिरण का शव मिलने से वन विभाग में हड़कंप मच गया है। जहां अज्ञात शिकारियों ने दुर्लभ प्रजाति के काले हिरण का शिकार कर उसके टुकड़े-टुकड़े कर दिए। वहीं एक वन कर्मी ने जब काले हिरण का शव देखा तो उन्होंने इसकी सूचना वन विभाग को दी।
जानकारी के मुताबिक मामला नजीबाबाद वन क्षेत्र के साहुवाला रेंज का है। यहां जंगल में कुछ शिकारी वन कर्मियों से साठगांठ कर जंगली जानवरों का शिकार करते रहे हैं। वहीं शिकारियों ने एक काले हिरण का शिकार किया और उसके टुकड़े-टुकड़े कर डाले। वहीं मौके पर पहुंचे वन रेंजर अखिलेश मिश्रा ने बताया कि किसी अज्ञात शिकारी ने इस हिरण का शिकार किया है।
साथ ही बताया कि शिकारी हिरण का शिकार करके इसके खाल की तस्करी करते हैं। हिरण का शव लगभग 2 दिन पुराना है। हिरण के शव का पोस्टमार्टम कराके शिकार करने वाले शिकारियों को पकड़ने की कोशिश की जा रही है।