Edited By ,Updated: 26 Apr, 2017 10:00 AM
सपा के कद्दावर नेता आज़म खान ने यूपी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा है कि....
रामपुर: सपा के कद्दावर नेता आज़म खान ने यूपी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा है कि योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में सूबे में भयंकर अपराधियों की सरकार बनी है।
रामपुर में आज़म ने कहा कि आजादी के बाद प्रदेश में अपराध सबसे ज्यादा चरम पर है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में आई.ए.एस., आई.पी.एस. और पी.सी.एस. तक महफूज नहीं हैं। उन्हें घरों में घुसकर मारा जा रहा है। ये सारे हमले एम.पी. और एम.एल.ए. करा रहे हैं क्योंकि आज सूबे में 140 ‘हार्ड क्रिमिनल्स’ एम.एल.ए. की सरकार है।