अखिलेश ने भाजपा पर साधा निशाना, कहा- सरकार ने किसानों को धोखा दिया, युवाओं के भविष्य को अंधकार में डाला

Edited By Ramkesh,Updated: 01 Mar, 2024 07:26 PM

government has put the future of youth in darkness akhilesh

समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने शुक्रवार को सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर किसानों को धोखा देने और युवाओं के भविष्य को अंधकार में डालने का आरोप लगाया।

लखनऊ: समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने शुक्रवार को सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर किसानों को धोखा देने और युवाओं के भविष्य को अंधकार में डालने का आरोप लगाया।

सपा मुख्यालय में संवाददाताओं को संबोधित करते हुए यादव ने कहा, "संगठन (सपा) के लोग 'अस्सी हराओ-लोकतंत्र बचाओ' के नारे के साथ हर गांव में जाएंगे। इस (भाजपा) सरकार ने किसानों को धोखा दिया है। वे किसानों की आय दोगुनी करने के वादे के साथ सत्ता में आए थे लेकिन आय नहीं बढ़ी। उन्होंने (भाजपा) युवाओं का भविष्य अंधकार में डाल दिया है।'' उप्र में लोकसभा की 80 सीटें हैं।

यादव ने कहा, "किसान नाराज हैं और वोट डालने का इंतजार कर रहे हैं क्योंकि उनकी कमाई नहीं बढ़ी। साथ ही युवा भी नाराज हैं क्योंकि जिस परीक्षा के लिए उन्होंने तैयारी की थी उसका पेपर लीक हो गया।" राज्य सरकार ने हाल ही में प्रश्न पत्र लीक होने की शिकायतों के बाद पिछले महीने आयोजित उप्र पुलिस आरक्षी (सिपाही) भर्ती परीक्षा निरस्त कर दी थी। यादव ने कहा, "आज बहुत कम संख्या में लोग खुश हैं जबकि दुखी लोगों की संख्या अधिक है। पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यक दुखी हैं और हमारे साथ हैं।

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!