ट्रेन में अंडा-बिरयानी खाने से 45 लोग बीमार, यात्रियों की तबियत बिगड़ने जानकारी हुई तो रेलवे प्रशासन में मचा हड़कंप

Edited By Ajay kumar,Updated: 27 Apr, 2024 03:25 PM

45 people fall ill after eating egg biryani in train

सफर के दौरान ट्रेन में पैंट्री का खाना मंगा कर खाना यात्रियों को महंगा पड़ गया। इन यात्रियों की हालत बिगड़ने की जानकारी जब रेलवे प्रशासन को मिली तो हड़कंप मच गया। ट्रेन के ऐशबाग पहुंचने से पहले वहां पर चिकित्सकों की टीम दवाओं और अन्य सामान के साथ...

लखनऊ: सफर के दौरान ट्रेन में पैंट्री का खाना मंगा कर खाना यात्रियों को महंगा पड़ गया। इन यात्रियों की हालत बिगड़ने की जानकारी जब रेलवे प्रशासन को मिली तो हड़कंप मच गया। ट्रेन के ऐशबाग पहुंचने से पहले वहां पर चिकित्सकों की टीम दवाओं और अन्य सामान के साथ पहुंच गई। यहां पर यात्रियों को समुचित इलाज कर उन्हें आगे सफर पर रवाना किया गया।

PunjabKesari

यात्री फूड प्वाइजनिंग के हुए शिकार
यशवंतपुर-गोरखपुर सुपरफास्ट में यात्रियों ने रसोईयान का खाना बेचने वाले कर्मचारियों से खाना मंगवाया। नागपुर में गुरुवार शाम को खाने का आर्डर दिया गया था। इसके बाद एसी थर्ड बोगी बी-1, बी-3, बी-5, बी-7 के तकरीबन 45 यात्रियों को पेट दर्द के साथ उल्टी और दस्त की शिकायत शुरू हो गई। यात्रियों के अस्वस्थ होने की सूचना चेकिंग स्टाफ को मिली। उन्होंने इसकी जानकारी कंट्रोल रूम को दी। डॉ. हँकी ने कंट्रोल रूम से मिली जानकारी पूर्वोत्तर रेलवे की ऐशबाग पालीक्लीनिक के डॉ. संजय तिवारी को दी। इसके बाद डा. संजय तिवारी बादशाहनगर अस्पताल के सीएमएस डॉ. बीएन चौधरी और पैरामेडिकल स्टाफ के साथ दवाएं लेकर ऐशबाग स्टेशन पहुंच गए। दोपहर तकरीबन डेढ़ बजे ट्रेन यहां पहुंची तो बीमार यात्री चिन्हित किए गए। उनको दवा और ओआरएस देकर ट्रेन से उतरने को कहा गया। लेकिन यात्री लखनऊ नहीं उतरे और दवा लेकर आगे सफर पर आगे रवाना हो गए। इस पर सभी यात्रियों की मानीटरिंग के लिए बादशाहनगर, गोंडा और बस्ती में रेलवे के डाक्टरों को भेजा गया। पूर्वोत्तर रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी महेश कुमार गुप्ता का कहना है कि खाना खाने से 45 यात्री बीमार हुए थे। उनका उपचार कर सफर पर रवाना किया गया।

पेंट्रीकार,साइड पैंटीकार पर उठे सवाल
यात्रियों को हुई फूड प्वाइजनिंग से रेलवे में बिक रही खानपान सामग्री पर सवाल उठा है। कई यात्रियों ने कहा पता ही नहीं चलता कि पेंट्रीकार, साइड पैंटीकार रेलवे से मान्य है या अवैध। लेकिन धड़ल्ले से खाना परोसा जा रहा है। एक सप्ताह पहले ही सेंट्रल स्टेशन पर अधिकारियों के निरीक्षण में कई अवैध बैंडर खाना बैंचते पकड़े गए थे।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!