Gorakhpur News: CM योगी ने रविकिशन के समर्थन में भरी हुंकार, कहा- PM मोदी के नेतृत्व में देश में भ्रष्टाचार और आतंकवाद का खात्मा

Edited By Mamta Yadav,Updated: 24 May, 2024 11:53 PM

gorakhpur news cm yogi roared in support of ravikishan

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में आतंकवाद और भ्रष्टाचार समाप्त हो गया है। पिपराइच में भाजपा प्रत्याशी रविकिशन शुक्ल के पक्ष में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुये...

Gorakhpur News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में आतंकवाद और भ्रष्टाचार समाप्त हो गया है। पिपराइच में भाजपा प्रत्याशी रविकिशन शुक्ल के पक्ष में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुये उन्होंने कहा कि कांग्रेस और समाजवादी पार्टी (सपा) के शासनकाल में सुबह की शुरूआत भ्रष्टाचार से होती थी तथा शाम होते.होते कहीं न कहीं आतंकी विस्फोट हो जाता था। आज तो पटाखा भी कहीं फट जाए तो पाकिस्तान सफाई देते फिरता है कि इसमें मेरा हाथ नहीं है। यह नया भारत है जो किसी को छेड़ता नहीं है मगर किसी ने छेड़ा तो उसे छोड़ता भी नहीं है।
PunjabKesari
मुख्यमंत्री ने कहा कि आज देश का नाम और मान दुनिया में बढ़ाने वाली मोदी सरकार है तो दूसरी तरफ कांग्रेस और सपा का अनर्थकारी गठबंधन। इन दोनों के बीच जब भी गठबंधन हुआ तो अनर्थ ही हुआ है। जब केंद्र में कांग्रेस और यूपी में सपा की सरकार थी तो अयोध्या में आतंकी हमला हुआ, वाराणसी में आतंकी हमला हुआ। इनके शासन में रामभक्तों पर गोलियां चलती थीं। हर तरफ अराजकता का तांडव था। उन्होंने कहा कि अब यह अनर्थकारी गठबंधन अपने घोषणा पत्र में कह रहा है कि अनुसूचित जाति और पिछड़े वर्ग का आरक्षण मुसलमानों में बांट देंगे। यह गठबंधन भारत में पर्सनल रूल यानी तालीबानी शासन लागू करने की फिराक में है। तालीबानी शासन यानी महिलाएं घरों से नहीं निकल सकतीं, बेटियां स्कूल नहीं जा सकतीं पर भाजपा किसी भी दशा में देश में तालीबानी शासन नहीं आने देगी।

सपा की सरकार में किसान आत्महत्या करता था
योगी ने कहा कि भाजपा का स्पष्ट कहना है कि यह देश शरीयत से नहीं संविधान से चलेगा। कांग्रेस और सपा की मंशा गोकशी की छूट देने की है। हिन्दू गाय को माता मानता है और कांग्रेस.सपा की मंशा कभी पूरी नहीं होने दी जाएगी। योगी ने कहा कि सपा और कांग्रेस के लोग पाकिस्तान का राग आलापते हैं। ऐसे लोगों को भारत पर बोझ बनने की बजाय पाकिस्तान में ही चले जाना चाहिए। एक तरफ पाकिस्तान है जहां के लोग भूखों मर रहे हैं तो दूसरी तरफ मोदी जी के नेतृत्व वाला भारत है जो अस्सी करोड़ लोगों को मुफ्त राशन दे रहा है। पाकिस्तान का राग आलापने वालों को वहां भीख भी नहीं मिलेगी। उन्होंने कहा कि जब सही मत पड़ता है तो विकास, सुरक्षा, सम्मान और गरीब कल्याण की गारंटी होती है। जैसा कि जनता ने सही मत देकर मोदी सरकार बनाई तो आज देश में अस्सी करोड़ लोगों को मुफ्त राशन मिल रहा है। 60 करोड़ लोगों को पांच लाख रुपये तक के इलाज के लिए आयुष्मान योजना का लाभ मिल रहा है। अब तो तीसरी बार मोदी सरकार में 70 वर्ष से ऊपर के प्रत्येक बुजुर्ग को आयुष्मान का लाभ मिलने जा रहा है। मोदी सरकार में किसान को सम्मान निधि मिल रही है जबकि सपा की सरकार में किसान आत्महत्या करता था। सपा के शासन में गरीब के हक पर डकैती पड़ती थी जबकि आज हर गरीब का शौचालय बन गया है।

आज आईटीआई, पालीटेक्निक व विश्व स्तरीय विश्वविद्यालय बन रहे
उन्होंने कहा कि उज्जवला योजना के तहत 10 करोड़ परिवारों को निशुल्क रसोई गैस कनेक्शन मिल गया है। पहले जहां रसोई गैस के लिए लाठी पड़ती थी तो वहीं अब यूपी में होली और दिवाली में गैस सिलेंडर मुफ्त दिया जा रहा है। मोदी सरकार ने चार करोड़ गरीबों के मकान बनवाए हैं। तीसरी बार मोदी सरकार बनने पर जो गरीब बच गए हैं उनके भी मकान बन जाएंगे। उन्होंने कहा कि आज मोदी जी के नेतृत्व में दुनिया में भारत का सम्मान बढ़ा है। देश में कहीं फोरलेन तो कहीं सिक्सलेन सड़कें बन रही हैं। एम्स, ट्रिपल आईटी बन रहे हैं। वंदे भारत, अमृत भारत, मेट्रो चल रही है। आईटीआई, पालीटेक्निक व विश्व स्तरीय विश्वविद्यालय बन रहे हैं।

आज भी सपा के नेता कहते हैं कि राम मंदिर बेकार है
मुख्यमंत्री ने गोरखपुर से राम मंदिर के आंदोलन की शुरूआत होने का उल्लेख करते हुए कहा कि पांच सौ वर्षों के इंतजार के बाद अयोध्या में प्रभु श्रीराम का भव्य मंदिर बन गया है। रामलला विराजमान हो गए हैं। अब तो हर जगह जनता यही कह रही है कि जो राम को लाए हैं हम उनको लाएंगे। योगी ने सवालिया लहजे में पूछा कि क्या कांग्रेस और सपा से अयोध्या में मंदिर बनवाने की उम्मीद की जा सकती थी समवेत आवाज गूंजी.नहीं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के लोग कहते थे राम हुए ही नहीं। सपा रामभक्तों पर गोली चलाती थी। आज भी सपा के नेता कहते हैं कि राम मंदिर बेकार है। मुख्यमंत्री ने कहा कि बेकार तो राम के विरोधी हैं। राम तो जगत नियंत हैं, परमपिता परमेश्वर हैं। सदियों से हिन्दू कहता रहा कि रामलला आएंगे और आज रामलला आ भी गए।

योगी ने कहा कि हमने जो कहा वह करके दिखा भी दिया लेकिन राम मंदिर बनवाने का पुण्य गरीबों को योजनाओं का लाभ मिलने का पुण्य, विकास का पुण्य सबको आपको ;जनता को जाता है क्योंकि आप ने ही मोदी और योगी को चुना है। उन्होंने कहा कि एक तरफ रामलला विराजमान हो गये हैं तो दूसरी तरफ माफिया का राम नाम सत्य हो गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज जिधर देखो विकास ही विकास नजर आता है। सात साल पहले पिपराइच क्षेत्र की सड़कों को देखकर लगता ही नहीं था कि सड़क है या गड्ढा। आज जिधर नजर फेरिये उधर फोरलेन.टूलेन की चमचमाती सड़कें हैं। पिपराइच को गोरखपुर से जोड़ने को फोरलेन बनाने के लिए एक हजार करोड़ रुपये स्वीकृत कर दिया गया है। इस फोरलेन के बन जाने से गोरखपुर और पिपराइच के बीच की दूसरी सात मिनट में तय हो जाएगी। यही नहीं पिपराइच से पीपीगंज या नेपाल की तरफ जाना हो तो रिंग रोड बन रही है। पिपराइच के चारो तरफ बाईपास बन जाएगा और जाम की समस्या नहीं होगी।

उन्होंने कहा कि पिपराइच एक ऐसा विधानसभा क्षेत्र है जहां दो विश्वविद्यालय हैं, आयुष विश्वविद्यालय आैर महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय हैं। यहां के आयुष विश्वविद्यालय के सामने तो दुनिया के कई बड़े विश्वविद्यालय फेल नजर आएंगे। यहां की जिस बंद चीनी मिल को सपा बेचना चाहती थी और हमें आंदोलन करना पड़ता था आज वह प्रदेश की सुंदर चीनी मिलों में शामिल होकर चल रही है। उसे देखकर लोगों की आंखें चौंधिया जाती हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि सपा सरकार इस क्षेत्र के विकास के लिए एक भी पैसा नहीं देती थी। योगी ने कहा कि क्षेत्र का विकास भी होगा और किसानों को भरपूर क्षतिपूर्ति भी मिलेगी। उन्होंने कहा कि जो विरोधी हैं वे बरगलाने का प्रयास करेंगे। तमाम झूठ बोलेंगे लेकिन आपको बहकावे में नहीं आना है। आज जो मैं बोल रहा हूं उस पर विश्वास करिए। हम पहले भी यहीं थे आगे भी यहीं रहकर पूरे प्रदेश की सेवा करना है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि गोरखपुर में सिर्फ जीत नहीं बल्कि रिकार्ड जीत होनी चाहिए। इसके लिए उन्होंने जनता से हामी भरवाई और हर व्यक्ति को सात दिनों में सत्तर परिवारों से संपर्क कर मतदान कराने की अपील की और कहा कि विकसित और आत्मनिर्भर भारत बनाने के लिए हम सबको मिलकर मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाना है। रिकार्ड जीत दिलाने की जिम्मेदारी आपकी और सुरक्षा, विकास की जिम्मेदारी हमारी। उन्होंने कहा कि किसी को कोई समस्या है तो कोई भी कार्यकर्ता उनके पास आ सकता है झटके में समाधान होगा। उन्होंने कहा कि मुझे लटकाने की आदत नहीं।

Related Story

Trending Topics

India

97/2

12.2

Ireland

96/10

16.0

India win by 8 wickets

RR 7.95
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!