Edited By ,Updated: 02 May, 2017 10:55 PM
समाजवादी पार्टी के पूर्व अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव उत्तर प्रदेश सरकार की पुलिस मनमानी ,उत्पीड़न और अत्याचार के खिलाफ इटावा में धरने पर बैठे हैं।
इटावा: समाजवादी पार्टी के पूर्व अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव उत्तर प्रदेश सरकार की पुलिस मनमानी ,उत्पीड़न और अत्याचार के खिलाफ इटावा में धरने पर बैठे हैं। शिवपाल ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए लोगों के उत्पीडऩ का आरोप लगाया है।
धरने पर बैठे शिवपाल ने कहा कि अपनों के लिए लडऩा ही समाजवादी पार्टी का अच्छा आचरण है। शिवपाल जसवंतनगर विधानसभा के वैदपुरा थाने में पुलिस द्वारा बेवजह सपा कार्यकर्ताओं की पिटाई किए जाने के विरोध में धरने पर बैठे।