Edited By Ajay kumar,Updated: 17 May, 2019 04:01 PM
प्रगतिशील समाजवादी के पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल यादव ने सपा-बसपा गठबंधन पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा है कि उत्तर प्रदेश में बना बुआ-बबुआ का गठबंधन फ्लाप हो जाएगा।
लखनऊ: प्रगतिशील समाजवादी के पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल यादव ने सपा-बसपा गठबंधन पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा है कि उत्तर प्रदेश में बना बुआ-बबुआ का गठबंधन फ्लाप हो जाएगा।
शिवपाल यहीं नहीं रुके उन्होंने कहा कि जब सपा-बसपा गठजोड़ कर रही थी तो हमने अखिलेश और मायावती से गठबंधन में शामिल होने की बात कही लेकिन इन लोगों ने ऐसा नहीं किया। इन लोगों ने अपने गठबंधन में न तो हमें शामिल किया और न ही कांग्रेस से करने दिया। अगर हमें भी शामिल किया होता तो लड़ाई किसी पार्टी से भी नहीं रह जाती। ये सभी (सपा-बसपा) फ्लाप होंगे। ये लोग हमारी वजह से परेशान हैं। हमने सबका खेल बिगाड़ दिया है।
केंद्र में किसकी सरकार बन रही है के सवाल पर कहा कि अभी परिणाम का इंतजार है। वहीं पश्चिम बंगाल की घटना पर खेद जताते हुए कहा कि लोकतंत्र में ऐसा नहीं होना चाहिए ये घातक है। चुनाव निश्पक्ष होना चाहिए, जनता को मतदान का पूरा अधिकार है। चुनाव आयोग इसपर निष्पक्ष कार्रवाई करे।