सहारनपुर की सातों सीट पर नामांकन पत्रों की जांच के बाद उम्मीदवारों की अंतिम सूची जारी

Edited By Ramkesh,Updated: 30 Jan, 2022 07:32 PM

final list of candidates released after scrutiny of nomination papers for all

उत्तर प्रदेश में विधान सभा चुनाव में दूसरे चरण के चुनाव वाली सहारनपुर जिले की सातों सीटों पर उम्मीदवारों के नामांकन पत्रों की जांच के बाद जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी।

सहारनपुर: उत्तर प्रदेश में विधान सभा चुनाव में दूसरे चरण के चुनाव वाली सहारनपुर जिले की सातों सीटों पर उम्मीदवारों के नामांकन पत्रों की जांच के बाद जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी।  जिला निर्वाचन अधिकारी अखिलेश सिंह ने शनिवार को नामांकन पत्रों की जांच प्रक्रिया को पूरा करने के बाद जिले की 07 विधान सभा सीटों के उम्मीदवारों की सूची जारी करते हुये बताया कि बेहट सीट पर समाजवादी पार्टी (सपा) के उमर अली खान, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नरेश सैनी, कांग्रेस से पूनम कंम्बोज और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के रईस मलिक के अलावा आम आदमी पा के सुशील कुमार तथा अन्य अभ्यर्थियों के तहत निदर्लीय अली खान, मोहम्मद इकराम, धर्मपाल सिंह के नामांकन वैध पाये गये हैं।  इसके अलावा नकुड सीट पर सपा के डा. धर्म सिंह सैनी, भाजपा के मुकेश चौधरी, कांग्रेस के रणधीर सिंह और बसपा के साहिल खान के अलावा एआईएमआईएम से रिजवाना और आजाद समाज पार्टी(कांशीराम) से सोनू कुमार सहित एक निर्दलीय का नामांकन स्वीकार हुआ है।

सहारनपुर नगर सीट पर सपा से संजय गर्ग, भाजपा से राजीव गुंबर, कांग्रेस से सुखविन्दर कौर और बसपा से मनीष के अलावा अन्य पंजीकृत दलों एवं निर्दलीय उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। जबकि सहारनपुर सीट पर सपा से आशु मलिक, भाजपा से जगपाल सिंह, कांग्रेस से संदीप कुमार और बसपा से अजब सिंह के अलावा एआईएमआईएम से मरगूब सहित अन्य उम्मीदवारों के पर्चे सही पाये गये हैं।  देवबन्द सीट पर सपा से कार्तिकेय राणा, भाजपा से बृजेश, कांग्रेस से राहत खलील और बसपा से चौधरी राजेन्द्र सिंह के अलावा आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) से योगेश प्रताप सिंह और एआईएमआईएम से उमर मदनी एवं दो निर्दलीय प्रत्याशी भी चुनाव मैदान में हैं।  रामपुर मनिहारान (सु) सीट पर राष्ट्रीय लोक दल (रालोद) से विवेक कान्त, भाजपा से देवेन्द्र कुमार निम, कांग्रेस से ओमपाल सिंह, बसपा से रविन्द्र कुमार, के अलावा पंजीकृत दलों सहित एक निर्दलीय उम्मीदवार अनुज कुमार का पर्चा सही पाया गया।  गंगोह सीट पर सपा से इन्द्र सैन, भाजपा से कीरत सिंह, कांग्रेस से अशोक कुमार सैनी, बसपा से नौमान मसूद के अलावा पंजीकृत दलों सहित तीन निर्दलीय उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। इन सीटों पर दूसरे चरण में 14 फरवरी को मतदान होगा। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!