Edited By ,Updated: 23 Jan, 2016 02:47 PM
उत्तर प्रदेश में महोबा के अजनर क्षेत्र में छेड़छाड़ से परेशान होकर एक किशोरी ने कुएं में कूदकर आत्महत्या कर ली।
महोबा: उत्तर प्रदेश में महोबा के अजनर क्षेत्र में छेड़छाड़ से परेशान होकर एक किशोरी ने कुएं में कूदकर आत्महत्या कर ली। पुलिस उपाधीक्षक धनन्जय सिंह ने बताया कि जारी गांव का लखन नाई काफी समय से एक किशोरी को परेशान कर रहा था। किशोरी के परिजनों की शिकायत पर उसके पिता द्वारा युवक के घर जाकर उलहना भी दिया गया लेकिन उसपर कोई असर नहीं हुआ। कल शाम किशोरी पडोस में किसी काम से जा रही थी तभी आरोपी ने उसके साथ अश्लील हरकतें की। इससे क्षुब्ध होकर किशोरी पास के कुंए में कूद गई। ग्रामीणों ने किशोरी को कुएं से बाहर निकाला लेकिन तब तक उसकी मृत्यु हो गयी। इस सिलसिले में आरोपी लखन नाई के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। घटना के बाद से आरोपी फरार है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।