Edited By Punjab Kesari,Updated: 03 Mar, 2018 03:50 PM
उत्तर प्रदेश में बीते दिनों आलू को लेकर खूब राजनीति हुई थी। तो वहीं अब आलू की कम पैदावार के चलते किसान आत्महत्या करने को मजबूर हो रहे हैं। ता...
आगराः उत्तर प्रदेश में बीते दिनों आलू को लेकर खूब राजनीति हुई थी। तो वहीं अब आलू की कम पैदावार के चलते किसान आत्महत्या करने को मजबूर हो रहे हैं। ताजा मामला आगरा जिले का है। जहां एक किसान ने तमंचे से कनपटी पर गोली मारकर आत्महत्या कर ली।
जानकारी के मुताबिक मामला थाना इरादतनगर के बसई गांव का है। यहां खेत में आलू की कम पैदावार होने से परेशान एक किसान ने तमंचे से कनपटी पर गोली मारकर आत्महत्या कर ली। वहीं मृतक किसान मलखान सिंह के भाई पवन सिंह ने थाना राजनगर में तहरीर दी है। तहरीर में बताया गया है कि 40 वर्षीय किसान मलखान सिंह शुक्रवार रात को खाना खाकर खेत पर सोने गया था। रात में उससे मोबाइल पर बात हुई थी। जिसमें उसने इस बार आलू की पैदावार कम होने और कर्ज बढ़ने की बात बताई थी।
वहीं शनिवार सुबह किसान घर नहीं लौटा तो उसके परिजनों ने उसे ढूंढना शुरु किया। वहीं पवन सिंह का बेटा चाचा को ढूंढता हुआ खेत में पहुंचा तो वहां उसे मलखान सिंह का शव मिला। उसने आनन-फानन में इसकी जानकारी परिजनों को दी। परिजनों के खेत में किसान की लाश देखकर होश उड़ गए। घरवालों ने पुलिस को तहरीर दी है. तहरीर में किसान पर कर्ज का बात कही गई है। पुलिस ने तहरीर लेने के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।