यमुना एक्सप्रेस-वे पर कार पलटने से हुआ भीषण सड़क हदसा, 4 की दर्दनाक मौत

Edited By Punjab Kesari,Updated: 26 Sep, 2017 10:16 AM

due to a car crash on the yamuna expressway  a serious road accident

उत्तर प्रदेश में मथुरा जिले के महावन क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेस-वे पर आज तड़के भीषण सड़क हादसा हो गया।

मथुरा: उत्तर प्रदेश में मथुरा जिले के महावन क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेस-वे पर आज तड़के भीषण सड़क हादसा हो गया। इस भीषण हादसे में कार सवार 2 बच्चों समेत 4 लोगों की मृत्यु हो गई और अन्य 5 घायल हो गए।

पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि नोएडा से कुछ लोग गोद भराई के लिए आगरा जा रहे थे। महावन इलाके में यमुना एक्सप्रेस-वे पर कार के सामने अचानक नीलगाय आ गई। नीलगाय से टकराने के बाद तेज रफ्तार कार पलट गई। हादसे में कार सवार 2 बच्चों समेत 4 की मृत्यु हो गई।

मृतकों में फिरोजाबाद के सिरसागंज निवासी शौभित (35) और उसके 10 वर्षीय पुत्र कैन्हया के अलावा इटावा के भरथना निवासी संतोष (35) और उसकी 11 वर्षीय बेटी रोशनी की मृत्यु हो गई। हादसा तड़के करीब साढ़े 3 बजे हुआ। उन्होंने बताया कि दुर्घटना में घायल एक बालिका समेत 5 लोगों को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिसमें 3 की हालत गंभीर है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!