हैवानियत की हदें पार करते हुए दरिंदों ने लड़के के साथ किया कुकर्म, प्राइवेट पार्ट में डाली रॉड

Edited By Tamanna Bhardwaj,Updated: 17 Jun, 2018 11:19 AM

उत्तर प्रदेश में लड़कियों के साथ-साथ लड़के भी सुरक्षित नहीं है। ताजा मामला गाजियाबाद जिले का है। जहां दरिंदगी की हदें पार करते हुए 5 युवकों ने एक नाबालिग लड़के से कुकर्म किया। इतना ही नहीं उसके प्राइवेट पार्ट में लोहे की रॉड डाल दी। वहीं पुलिस ने...

गाजियाबादः उत्तर प्रदेश में लड़कियों के साथ-साथ लड़के भी सुरक्षित नहीं है। ताजा मामला गाजियाबाद जिले का है। जहां दरिंदगी की हदें पार करते हुए 5 युवकों ने एक नाबालिग लड़के से कुकर्म किया। इतना ही नहीं उसके प्राइवेट पार्ट में लोहे की रॉड डाल दी। वहीं पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश में जुट गई है।

जानकारी के मुताबिक मामला मोदीनगर इलाके के इंद्रापुरी का है। यहां 12वीं का छात्र रोजाना की तरह ट्यूशन से पढ़कर वापस आ रहा था। तभी उसके 5 दोस्तों ने किशोर को अगवा किया और उससे मारपीट करते हुए एक दुकान में ले गए। उसके साथ कुकर्म किया गया और उसके प्राइवेट पार्ट में चोट पहुंचाई। इतना ही नहीं पीड़ित की वीडियो भी बनाई और उसे जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए।

इस मामले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक वैभव कृष्ण ने बताया कि 5 युवकों ने किशोर के साथ कुकर्म किया। जब उसने विरोध किया तो उन्होंने उसके निजी अंगों में लोहे की छड़ घुसा दी। एसपी ने बताया कि पुलिस ने आईपीसी और पॉक्सो अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!