लखनऊ में 5 नए मरीजों में कोरोना की पुष्टि, कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 292 हुई

Edited By Umakant yadav,Updated: 16 May, 2020 11:13 AM

coronation confirmed in 5 new patients in lucknow infected increased to 292

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में कोरोना वायरस का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। इसी बीच शुक्रवार को 5 नए मरीजों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। इनमें से 4 कैसरबाग सब्जी मंडी के और एक मुफ्तीगंज क्लॉक टावर के पास ...

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में कोरोना वायरस का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। इसी बीच शुक्रवार को 5 नए मरीजों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। इनमें से 4 कैसरबाग सब्जी मंडी के और एक मुफ्तीगंज क्लॉक टावर के पास का है और हाल ही में मुंबई से लौटा है। इसके साथ ही राजधानी में कुल पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर 292 हो गई है, जिनमें से 209 यहीं के मूल निवासी हैं।

बता दें कि स्वास्थ्य विभाग कैसरबाग इलाके में लगातार सैंपल ले रहा है। इसी क्रम में 272 लोगों के नमूने लिए गए थे। इसमें 165 कैसरबाग के थे, जिसमें चार लोग संक्रमित पाए गए हैं। इसमें तीन एक ही और चौथा दूसरे परिवार का है। इन दोनों ही परिवारों के 8 लोग पहले ही पॉजिटिव पाए जा चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग ने शुक्रवार को भी कैसरबाग इलाके में करीब 150 लोगों के सैंपल लिए हैं। 

युवक के परिवार के 8 लोगों का लिया गया सैंपल
इसके साथ ही पांचवां पॉजिटिव मरीज क्लॉक टावर के पास रहने वाला है जो 11 मई को मुंबई से लौटा था। परिवार के लोगों ने उसे दुबग्गा स्थित अपने प्लॉट पर क्वारंटाइन कर दिया था। दो दिन पहले बुखार आने पर निजी पैथोलॉजी में जांच कराई गई। इसमें उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। युवक मुंबई से कैसे आया, अब इसकी जानकारी जुटाई जा रही है। पूछताछ में उसने कुछ दूर पैदल आने और कुछ दूर ट्रक से आने की बात कही। युवक के परिवार के 8 लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!