Edited By Tamanna Bhardwaj,Updated: 18 May, 2018 03:44 PM
कर्नाटक में बहुमत नहीं होने के बावजूद हॉर्स ट्रेडिंग कर सरकार बनाने का आरोप भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर लगाते हुए कांगेसी कार्यकर्ताओं ने धरना प्रदर्शन किया। कचहरी चौराहा स्थित गांधी उद्यान में कांग्रेस के पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य...
झांसीः कर्नाटक में बहुमत नहीं होने के बावजूद हॉर्स ट्रेडिंग कर सरकार बनाने का आरोप भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर लगाते हुए कांगेसी कार्यकर्ताओं ने धरना प्रदर्शन किया। कचहरी चौराहा स्थित गांधी उद्यान में कांग्रेस के पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने धरना दिया।
जैन ने कहा कि भाजपा ,प्रधानमंत्री मोदी के इशारे पर लोकतंत्र के साथ खिलवाड़ कर रही है। बाबा साहब अंबेडकर ने जिस संविधान को बनाया था और जिसके कारण देश में लोकतंत्र जीवित था ,उसकी पीठ में छुरा भोंकने का काम भाजपा ने किया है। अलग अलग राज्यों मे अपने मन मुताबिक संविधान की व्याख्या की जा रही है। कर्नाटक में कांग्रेस को 38 फीसदी वोट मिले जबकि भाजपा को केवल 36 प्रतिशत मत हासिल हो सके, 64 फीसदी मत इनके खिलाफ है, विधायकों की संख्या इनके खिलाफ है लेकिन फिर भी सरकार बनान की पहल इन्होंने ही की है।
पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि इस मामले पर उच्चतम न्यायालय में भी सुनवाई की जा रही है। धरना प्रदर्शन में 40 से 50 कार्यकर्ता शामिल हुए।