जिस उम्र में युवाओं के हाथ में पुस्तक होनी चाहिए कांग्रेस ने तमंचा पकड़ा दियाः योगी आदित्यनाथ

Edited By Ajay kumar,Updated: 21 Apr, 2024 08:52 PM

congress has given pistols in the hands of youth instead of books yogi

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए रविवार को कहा कि वह घोटालों, आतंकवाद और नक्सलवाद का पर्याय है। योगी ने छत्तीसगढ़ की राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि अयोध्या में रामलला...

राजनांदगांव: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए रविवार को कहा कि वह घोटालों, आतंकवाद और नक्सलवाद का पर्याय है। योगी ने छत्तीसगढ़ की राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि अयोध्या में रामलला (उनकी मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा) के लिए 500 वर्षों का इंतजार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कारण समाप्त हुआ। उन्होंने दावा किया, ‘‘कांग्रेस घोटालों, आतंकवाद और नक्सलवाद का पर्याय है। जिस उम्र में युवाओं के हाथ में पुस्तक होनी चाहिए, दुनिया को आगे बढ़ाने का जज्बा होना चाहिए, कांग्रेस ने उनके हाथ में तमंचा पकड़ा दिया। उन्हें नक्सलवाद तथा उग्रवाद के नाम पर देश के खिलाफ उकसाया गया।''

PunjabKesari

बेटी हो या व्यापारी इन सब को सुरक्षा की पूरी गारंटी केवल भाजपा दे सकती
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में लोगों ने पिछले 10 वर्षों में देश को बदलते देखा है। उन्होंने कहा, ‘‘मोदी जी ने कहा है इस देश को दुनिया की एक बड़ी ताकत बनाना है। विकसित भारत बनाना है... आत्मनिर्भर भारत बनाना है जहां हर नागरिक सुरक्षित महसूस करे। बेटी हो या व्यापारी इन सब को सुरक्षा की पूरी गारंटी केवल भाजपा दे सकती है। केवल भाजपा आपकी आस्था का सम्मान कर सकती है।'' योगी ने सभा में आए लोगों से पूछा कि क्या कांग्रेस लोगों को मुफ्त राशन दे पाती, क्या वह राम मंदिर का निर्माण करा पाती, क्या नक्सलवाद की समस्या कम कर पाती, क्या वह बेटी और व्यापारियों को सुरक्षा दे पाती? 

कांग्रेस समस्या का पर्याय: संतोष पांडेय 
भाजपा के वरिष्ठ नेता ने कहा, ‘‘कांग्रेस समस्या का पर्याय है यह समस्या देती है। भारतीय जनता पार्टी समाधान का नाम है।'' उन्होंने इस दौरान भाजपा के प्रत्याशी संतोष पांडेय को वोट देने का अनुरोध किया। योगी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि उसने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को मैदान में उतारा है, जो राज्य में पूर्ववर्ती सरकार में कथित तौर पर कई घोटालों में शामिल रहे। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!