ओले और बारिश से प्रभावित 9 जिलों को मुआवजे में मिलेंगे 23 करोड़, अन्नदाताओं के लिए बड़ी राहत

Edited By Imran,Updated: 05 Mar, 2024 01:09 PM

compensation to 9 districts affected by hail and rain

बीते दिनों यूपी में हुए मुसलाधारा बारिश और ओले गिरने से किसानों को बड़ा नुकसान हुआ, जिसके बाद अब उनके लिए रहत भरी खबर है। दरअसल, अब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बारिश और ओले से प्रभावित 9 जिलों के लिए 23 करोड़ की धनराशि स्वीकृत की है। इस धनराशि को...

लखनऊ: बीते दिनों यूपी में हुए मुसलाधारा बारिश और ओले गिरने से किसानों को बड़ा नुकसान हुआ, जिसके बाद अब उनके लिए रहत भरी खबर है। दरअसल, अब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बारिश और ओले से प्रभावित 9 जिलों के लिए 23 करोड़ की धनराशि स्वीकृत की है। इस धनराशि को मुआवजे के वितरण के लिए एडवांस के रूप में स्वीकृत किया गया है। 

ओलावृष्टि प्रभावित जिले/स्वीकृत धनराशि

★ बांदा - ₹2 करोड़
★ बस्ती - ₹2 करोड़
★ चित्रकूट - ₹1 करोड़
★ जालौन - ₹5 करोड़
★ झांसी - ₹ 2 करोड़
★ ललितपुर - ₹3 करोड़
★ महोबा -  ₹3 करोड़
★ सहारनपुर  - ₹3 करोड़
★ शामली- ₹2 करोड़
••••••••••••••••••••••••••••••••••••••••••
●कुल धनराशि ₹23 करोड़ स्वीकृत


6 जिलों को मिलाकर राज्य राजधानी क्षेत्र बनेगा
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में आज यानी मंगलवार को लोक भवन में कैबिनेट बैठक हुई। इस बैठक में कुल 30 प्रस्ताव पेश किए गए थे, जिसमें 29 प्रस्ताव पास हुए हैं। इस कैबिनेट बैठक में कई बड़े फैसले लिए गए है। सबसे अहम तो यह रहा कि योगी सरकार ने अब 6 जिलों को मिलाकर राज्य राजधानी क्षेत्र बनाने का फैसला लिया है। इसमें हरदोई, सीतापुर, उन्नाव, रायबरेली, बाराबंकी  और लखनऊ जिले शामिल हैं। 

किसानों को मिले मुफ्त में बिजली
यूपी कैबिनेट की बैठक में खेत की सिंचाई करने के लिए किसानों को मुफ्त बिजली देने के प्रस्ताव को पास किया गया है। आपको बता दें कि भाजपा ने किसानों से यह वादा 2022 के संकल्प पत्र किया था, जिसे अब पूरा करने का काम किया है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!