मामूली विवाद में पति ने खोया आपा: पत्नी की हत्या कर की खुदकुशी, 6 साल पहले की थी लव मैरिज

Edited By Ramkesh,Updated: 06 May, 2023 06:56 PM

committed suicide after killing his wife had a love marriage 6 years ago

जिले के थाना गंज क्षेत्र में शनिवार को आपसी विवाद के बाद एक व्यक्ति ने कथित तौर पर पत्नी की हत्या कर खुद भी आत्महत्या कर ली। पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) अनुज चौधरी ने बताया कि थाना गंज क्षेत्र के मोहल्ला बगीचा ऐमना में कस्तूरबा गांधी स्कूल के पास...

रामपुर: जिले के थाना गंज क्षेत्र में शनिवार को आपसी विवाद के बाद एक व्यक्ति ने कथित तौर पर पत्नी की हत्या कर खुद भी आत्महत्या कर ली। पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) अनुज चौधरी ने बताया कि थाना गंज क्षेत्र के मोहल्ला बगीचा ऐमना में कस्तूरबा गांधी स्कूल के पास सरकारी आवास में शाहजेब और शहाना रहते थे। दोनों ने छह साल पहले प्रेम विवाह किया था और उनके दो बेटे हैं।

पुलिस सूत्रों की मानें तो आज सुबह 11 बजे पति-पत्नी का किसी बात को लेकर विवाद हुआ, जिसके बाद शाहजेब ने नुकीली वस्तु से पत्नी को बुरी तरह गोद डाला। इस हमले से शहाना की मौके पर ही मौत हो गयी। अधिकारी ने बताया कि शाहजेब ने बाद में खुद पर भी नुकीली वस्तु से वार किये। उन्होंने बताया कि पड़ोसी घायलावस्था में शाहजेब को जिला अस्पताल लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

बता दें कि घटना जनपद रामपुर थाना गंज क्षेत्र के मोहल्ला बगीचा ऐमना कस्तूरबा गांधी स्कूल बने सरकारी आवास की है। यहां पर शाहजेब अपनी पत्नी शाहाना और दो बच्चों के साथ रहता था।  दोनों की 6 साल पहले शादी हुई थी और उनके दो लड़के हैं। शनिवार सुबह लगभग 11-12 बजे के बीच शाहजेब का पत्नी शाहाना से किसी बात पर जमकर विवाद हुआ। बताया जा रहा है कि कहा सुनी में बात इतनी बिगड़ गई कि पति ने पत्नी की हत्या का दी उसके बाद उसने फंदे से लटककर सुसाइड कर ली। पुलिस ने बताया विधिक कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले में अन्य पहलुओं की जांच की जा रही है। जांच के बाद जो भी साक्ष्य सामने आएंगे उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!