Edited By Tamanna Bhardwaj,Updated: 05 Apr, 2024 01:25 PM
भाजपा के फायर ब्रांड नेता और सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ इन दिनों चुनाव प्रचार में व्यस्त हैं। इन व्यस्तताओं के बीच यो...
लखनऊ: भाजपा के फायर ब्रांड नेता और सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ इन दिनों चुनाव प्रचार में व्यस्त हैं। इन व्यस्तताओं के बीच योगी आदित्यनाथ गौ सेवा करते दिखे। बीते गुरुवार को सीएम योगी अपने गृह जनपद गोरखपुर पहुंचे। यहां शुक्रवार सुबह सीएम गोरखनाथ मंदिर के गो शाला में नजर आए। इस दौरान उनका गो प्रेम नजर आया। वह गौ माताओं को गुड़ चना खिलाया और दुलारा।
सीएम का गायों के प्रति प्रेम हमेशा देखने योग्य रहता है। सीएम योगी गुरुवार को ही गोरखपुर आ गए थे। उन्होंने कल संतकबीरनगर, गोरखपुर व बांसगांव के सांसदों की उपस्थिति में कार्यकर्ताओं को संबोधित किया था। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं को मंत्र दिया। उन्होने कहा कि चुनाव को गंभीरता से लें और पूरी मेहनत से जुट जाए। सीएम योगी ने कहा कि चुनाव में महिला मोर्चा के पास भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है।
योगी ने कहा कि महिला मोर्चा की पदाधिकारी आधी आबादी के बीच जाकर सघन जनसंपर्क करें। विशेषकर समूह की महिलाओं को मोदी सरकार में महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को लेकर हुए अभूतपूर्व कार्यों से रूबरू कराएं। उन्हें मतदान के दिन बूथ तक पहुंचने और कमल निशान का बटन दबाने के लिए प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि इसी तर्ज पर युवाओं के बीच जाने के लिए भाजयुमो की टीम को लगाया जाए।