Edited By Punjab Kesari,Updated: 05 Dec, 2017 09:51 AM
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मशहूर फिल्म अभिनेता शशि कपूर के निधन पर शोक व्यक्त किया। राज्य सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि शोक सन्देश में मुख्यमंत्री ने कहा कि शशि कपूर एक लोकप्रिय अभिनेता थे।
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मशहूर फिल्म अभिनेता शशि कपूर के निधन पर शोक व्यक्त किया। राज्य सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि शोक सन्देश में मुख्यमंत्री ने कहा कि शशि कपूर एक लोकप्रिय अभिनेता थे। उन्होंने अनेक फिल्मों में यादगार भूमिकाएं निभाईं। सिनेमा, थियेटर और अभिनय के क्षेत्र में उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकेगा।
प्रवक्ता के मुताबिक मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति की कामना भी की है। उल्लेखनीय है कि 79 वर्षीय शशि कपूर का लंबी बीमारी के बाद सोमवार को निधन हो गया।