CM योगी आदित्यनाथ ने नए साल की सुबह गोरखनाथ मंदिर में किया हवन और रुद्राभिषेक, जनता दर्शन में सुनी लोगों की समस्याएं

Edited By Anil Kapoor,Updated: 01 Jan, 2024 11:51 AM

cm yogi adityanath started the new year with havan and rudrabhishek

Gorakhpur News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नए साल की सुबह गोरखनाथ मंदिर, गोरखपुर में 'हवन' और 'रुद्राभिषेक' किया। सीएम योगी ने नए साल के पहले दिन की शुरुआत भगवान श्रीराम के आराध्य देवाधिदेव महादेव के अभिषेक (रुद्राभिषेक) और हवन...

Gorakhpur News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नए साल की सुबह गोरखनाथ मंदिर, गोरखपुर में 'हवन' और 'रुद्राभिषेक' किया। सीएम योगी ने नए साल के पहले दिन की शुरुआत भगवान श्रीराम के आराध्य देवाधिदेव महादेव के अभिषेक (रुद्राभिषेक) और हवन अनुष्ठान से की। इस दौरान उन्होंने भगवान भोलेनाथ से सभी प्रदेशवासियों के जीवन में सुख, समृद्धि और शांति की प्रार्थना की। सीएम योगी आदित्यनाथ ने एक्स पर पोस्ट किया, "आप सभी को अंग्रेजी नव वर्ष 2024 की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं।"

CM योगी आदित्यनाथ ने हवन और रुद्राभिषेक के साथ की नव वर्ष की शुरुआत
मिली जानकारी के मुताबिक, नए साल के पहले दिन सोमवार की सुबह मुख्यमंत्री एवं गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ ने गोरखनाथ मंदिर के दर्शन के दौरान मंदिर में अपने आवास के प्रथम तल पर स्थित शक्तिपीठ में विधि-विधान से रुद्राभिषेक किया। विद्वान आचार्यों एवं पुरोहितों ने रुद्राभिषेक का अनुष्ठान संपन्न कराया। रुद्राभिषेक के बाद मुख्यमंत्री ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन और आरती की। विधि-विधान से पूजा-अर्चना पूरी होने के बाद मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों के स्वस्थ, सुखी, समृद्ध और शांतिपूर्ण जीवन की कामना की।

गोरखनाथ मंदिर में जनता दरबार लगाकर सुनी लोगों की समस्याएं
आपको बता दें कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखनाथ मंदिर के प्रांगण में जनता दरबार भी लगाया और जनता दरबार में आये लोगों की समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को उनकी समस्याओं के समाधान के निर्देश दिये। इस बीच, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद सहारनपुर में हुई सड़क दुर्घटना में लोगों की मृत्यु पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन के अधिकारियों को घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाने और उनका उचित इलाज कराने का निर्देश दिया है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। इससे पहले श्री रामेश्‍वर मंदिर और कन्‍याकुमारी के बीच हाईवे पर श्रद्धालुओं से भरी बस की ट्रक से टक्कर हो गई। हादसे में एक बच्चे समेत 3 श्रद्धालुओं की मौत हो गई। तीनों सहारनपुर के रहने वाले हैं।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!