Edited By Punjab Kesari,Updated: 10 Feb, 2018 05:25 PM
अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने विजिलेंस जांच की वजह से रुकी हुई 20325 पदों की भर्ती का रास्ता साफ कर दिया है। शुक्रवार को हुई आयोग की दूसरी बैठक में फैसला लिया गया कि विजिलेंस जांच जारी रहेगी, लेकिन भर्ती प्रक्रिया को नहीं रोका जाएगा।
लखनऊ: अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने विजिलेंस जांच की वजह से रुकी हुई 20325 पदों की भर्ती का रास्ता साफ कर दिया है। शुक्रवार को हुई आयोग की दूसरी बैठक में फैसला लिया गया कि विजिलेंस जांच जारी रहेगी, लेकिन भर्ती प्रक्रिया को नहीं रोका जाएगा।
गौरतलब है कि सपा शासन में आयोग ने विभिन्न विभागों के समूह ‘ग’ के 20335 पदों पर भर्ती की थी। इसमें भ्रष्टाचार की तमाम शिकायतें सामने आई थी। बीजेपी ने सत्ता पर काबिज होने के बाद इन नियुक्तियों की विजिलेंस जांच का फैसला किया था। अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के अध्यक्ष सीबी पालीवाल की अध्यक्षता में हुई बैठक में शुक्रवार को अभ्यर्थियों के हितों को देखते हुए प्रक्रिया को आगे बढ़ाने का फैसला किया है।