Edited By Tamanna Bhardwaj,Updated: 11 Dec, 2020 01:11 PM
राजधानी लखनऊ (Lucknow) की विभूतिखंड पुलिस (Vibhutkhand Police) ने एक ऐसे गिरोह को पकड़ने में सफलता हासिल की है, जो लोगों को हनीट्रैप (Honeytrap) में फंसाकर उनसे रंगदारी वसूल करता था और मना करने पर मारपीट भी करता था। इस गिरोह में शामिल स...
लखनऊ: राजधानी लखनऊ (Lucknow) की विभूतिखंड पुलिस (Vibhutkhand Police) ने एक ऐसे गिरोह को पकड़ने में सफलता हासिल की है, जो लोगों को हनीट्रैप (Honeytrap) में फंसाकर उनसे रंगदारी वसूल करता था और मना करने पर मारपीट भी करता था। इस गिरोह में शामिल सचिन रावत और कहकशा खान को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इन शातिरों ने हनी ट्रैप के जरिए एक डॉक्टर को अपने जाल में फंसाया और फिर उसे अगवा कर 30 लाख रुपए की फिरौती मांगी, लेकिन जब जांच हुई तो हनी ट्रैप का मामला सामने आया। फिलहाल पुलिस गैंग के बाकी 4 सदस्यों की तलाश में जुटी है।
पुलिस के मुताबिक ये अंतरराज्यीय गिरोह है, जिसके तार मध्य प्रदेश से भी जुड़े हैं। गिरोह में शामिल महिलाओं का काम शिकार को फंसाना था। फंसाने के बाद ये महिलाएं अश्लील हरकतों और संबंधों का वीडियो बनाती थीं। फिर इसी वीडियो के जरिये शिकार से रंगदारी वसूल की जाती थी। पुलिस के मुताबिक ये एक अंतरराज्यीय सेक्स एक्सटॉर्शन गिरोह है। इसके तार उत्तर प्रदेश के अलावा महाराष्ट्र, राजस्थान और मध्य प्रदेश तक जुड़े हुए हैं।
मिली जानकारी के मुताबिक गिरोह ने जयपुर, पुणे और इंदौर समेत कई और बड़े शहरों में लोगों को अपना शिकार बनाया है। इस गिरोह का भंडाफोड़ तब हुआ, जब इसने विभूति खंड में रहने वाले एक डेंटल सर्जन को निशाना बनाया। पुलिस को मामले से जुड़ी शिकायत मिलने के बाद गिरोह के कुछ लोगों को इसी इलाके से पुलिस ने धर दबोचा। पुलिस का दावा है कि गिरहो के बाकी सदस्यों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।