RLD नेता का बड़ा आरोप- किसानों के आंदोलन को बलपूर्वक दबाना चाहते हैं BJP समर्थक

Edited By Anil Kapoor,Updated: 24 Feb, 2021 09:20 AM

bjp supporters want to suppress the farmers  movement ajit singh

उत्तर प्रदेश में मुजफ्फरनगर जिले के सोरम गांव में भाजपा अैर रालोद समर्थकों के बीच हुई झड़प के एक दिन बाद मंगलवार को राष्ट्रीय लोक दल (रालोद) प्रमुख अजित सिंह ने आरोप लगाया कि भाजपा समर्थक तीन कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों के विरोध को....

मुजफ्फरनगर: उत्तर प्रदेश में मुजफ्फरनगर जिले के सोरम गांव में भाजपा अैर रालोद समर्थकों के बीच हुई झड़प के एक दिन बाद मंगलवार को राष्ट्रीय लोक दल (रालोद) प्रमुख अजित सिंह ने आरोप लगाया कि भाजपा समर्थक तीन कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों के विरोध को बलपूर्वक दबाना चाहते हैं। सोरम गांव के दौरे पर आए सिंह ने कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली में धरना-प्रदर्शन कर रहे किसानों का हवाला देते हुए आरोप लगाया कि भाजपा सरकार ने हर किसान की आवाज दबाने के लिए बल प्रयोग करने की आदत सी बना ली है।

उन्होंने कहा कि सबसे पहले उन्होंने दिल्ली में प्रदर्शनकारियों पर आंसू गैस के गोले दागे, फिर ठंड में पानी की बौछार की और लाठीचार्ज किया। सरकार ने उसके बाद किसानों का रास्ता रोकने के लिए बैरिकेड भी लगवा दिए। यहां तक कि किसान समुदाय का अपमान करने के लिए प्रदर्शनकारियों को खालिस्तानी और आतंकवादी तक कहा। रालोद नेता ने आरोप लगाया कि दिल्ली में जारी किसान आंदोलन के दौरान 200 से अधिक लोग जान गंवा चुके हैं लेकिन सरकार उनकी बात सुनने को तैयार नहीं है और किसान समुदाय का केवल अपमान कर रही है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!