Edited By Imran,Updated: 29 Jan, 2022 01:20 PM
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव जीतकर सत्ता पर काबिज होने के लिए सभी राजनीतिक पार्टियां हर तरह के पैतरे आजमा रही है। इसी बीच समाजवादी पार्टी एक बड़ा दाव खेलती नजर आ रही है। दलअसल, सपा ने फूलपुर पवई सीट से रमाकांत यादव को उम्मीदवार को बनाया है।
आजमगढ़: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव जीतकर सत्ता पर काबिज होने के लिए सभी राजनीतिक पार्टियां हर तरह के पैतरे आजमा रही है। इसी बीच समाजवादी पार्टी एक बड़ा दाव खेलती नजर आ रही है। दलअसल, सपा ने फूलपुर पवई सीट से रमाकांत यादव को उम्मीदवार को बनाया है। मजेदार बात यह है कि रमाकांत यादव के पुत्र अरुणकांत यादव ही यहा से भाजपा विधायक है। भाजपा के द्वारा उनको टिकट मिलना लगभग तय माना रहा है। अब कयास लगाए जा रहें हैं कि पहली बार आजमगढ़ में ऐसा होगा जब पिता-पुत्र एक दूसरे के खिलाफ ताल ठोकते नजर आएंगे।
बता दें कि बाहुबली रमाकांत यादव को पूर्वांचल के कद्दावर नेताओं के रुप में देखा जता है। वे फूलपुर विधानसभा क्षेत्र से चार बार विधायक और आजमगढ़ संसदीय सीट से चार बार सांसद रह चुके हैं। साल 2019 में बीजेपी से टिकट न मिलने पर रमाकांत यादव ने कांग्रेस का दामन थाम लिया था और भदोही से लोकसभा चुनाव लड़े थे लेकिन उन्हें मात्र 26 हजार वोट मिला था। इसके बाद से रमाकांत यादव राजनीति में हाशिए पर दिख रहे थे। पिछले दिनों उन्होंने सपा ज्वाइन कर ली थी।