सांसद उपेंद्र रावत का वीडियो वायरल होने के बाद सकते में आई भाजपा, बूथ चलो-बूथ जीतो अभियान बंद

Edited By Ajay kumar,Updated: 06 Mar, 2024 05:28 PM

bjp in shock after mp upendra rawat s video went viral

लोकसभा चुनाव में भाजपा के घोषित उम्मीदवार सांसद उपेंद्र रावत का वीडियो वायरल होने के बाद न केवल उनके समर्थक बल्कि पूरी पार्टी सकते में है। पार्टी के चुनाव अभियान के जो कार्यक्रम चल रहे थे पिछले तीन दिन से ठप हैं। हालांकि भाजपा यह कहकर इसे डालने की...

बाराबंकी: लोकसभा चुनाव में भाजपा के घोषित उम्मीदवार सांसद उपेंद्र रावत का वीडियो वायरल होने के बाद न केवल उनके समर्थक बल्कि पूरी पार्टी सकते में है। पार्टी के चुनाव अभियान के जो कार्यक्रम चल रहे थे पिछले तीन दिन से ठप हैं। हालांकि भाजपा यह कहकर इसे डालने की कोशिश कर रही है कि शादी विवाह अधिक होने के  कारण कार्यकर्ता मांगलिक समझ में व्यस्त रहे।

PunjabKesari

बूथ चलो बूथ जीतो अभियान बंद
पार्टी ने 1 फरवरी से बूथ चलो बूथ जीतो अभियान प्रारंभ किया था। पिछले तीन दिनों से इससे संबंधित कोई भी कार्यक्रम नहीं हुआ। 25 फरवरी से प्रारंभ हुआ लाभार्थी संपर्क अभियान भी 3 दिन से बंद है। नारी शक्ति वंदन अभियान को भी गति नहीं मिल सकी है। पार्टी में भी बस यही चर्चा है कि अगला उम्मीदवार कौन होगा। वायरल वीडियो की इस किरकिरी से बचने के लिए भी पार्टी नेता जनता के बीच जाने से बच रहे हैं। क्योंकि निचले स्तर तक के कार्यकर्ताओं में भी वीडियो पहुंच चुका है। गांव के चौपाल पर भी इसकी चर्चा हो रही है। बस इसे लेकर कोई भी नेता या कार्यकर्ता अपनी जुबान खोलने के लिए तैयार नहीं है। अधिकांश नेताओं के फोन ही नहीं उठ रहे हैं।

PunjabKesari

बुधवार से पुन: मैदान में उत्तर सकते हैं भाजपा कार्यकर्ता
3 मार्च को एलईडी प्रचार वैन आनी थी वह भी नहीं आई। हालांकि आविष्कार रूट मार्च तैयार किया जा रहा है। बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन को सुनने के लिए जरूर जगह-जगह एलईडी लगाई जा रही है। जहां कार्यकर्ता एकत्र होकर प्रधानमंत्री को सुनेंगे। इसी दौरान अगली रणनीति तय होगी। भाजपा जिला अध्यक्ष अरविंद मौर्य ने बताया कि बुधवार को जिले के 25 स्थान पर नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। मुख्य कार्यक्रम जिला मुख्यालय पर नगर पालिका परिसर में होगा। जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन को कार्यकर्ता सुनेंगे।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!