राहुल गांधी की यात्रा में शामिल नहीं होंगे अखिलेश! क्या कांग्रेस से कर लिया किनारा? इन 3 सीटों पर फंसा पेंच

Edited By Tamanna Bhardwaj,Updated: 20 Feb, 2024 02:51 PM

akhilesh will not attend rahul gandhi s visit have you distanced yourself

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव कांग्रेस के नेता राहुल गांधी की यात्रा में शामिल नहीं होंगे। इससे क्यास लगाए जा रहे हैं कि अ...

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव कांग्रेस के नेता राहुल गांधी की यात्रा में शामिल नहीं होंगे। इससे क्यास लगाए जा रहे हैं कि अखिलेश यादव ने कांग्रेस से किनारा किया है। लोकसभा चुनाव में सीटों को लेकर बात तय नहीं हो पाई है। अखिलेश यादव ने कल भी 11 प्रत्याशियों की लिस्ट जारी की है। सपा और कांग्रेस में अभी तक सीटें तय नहीं हो पाई हैं। सपा 17 सीट कांग्रेस को दे रही है। उत्तरप्रदेश में सपा ने कांग्रेस को इन 17 सीटों का प्रस्ताव दिया है, लेकिन तीन सीटों पर पेच फंसा हुआ है। जो हलखीमपुर खीरी, बिजनौर और अमरोहा है। कांग्रेंस का कहना है कि सपा से बातचीत जारी है, जबकि सपा का कहना है कि कांग्रेंस इसपर जल्द फैसला करे। 

सपा ने इन 17 सीटों का दिया प्रस्ताव 
1.रायबरेली, 2.अमेठी, 3. कानपुर, 4. फतेहपुर सीकरी, 5. बांसगॉव, 6. सहारनपुर, 7. प्रयागराज, 8. महाराजगंज, 9. बनारस, 10. अमरोहा, 11. झांसी, 12. बुलन्दशहर, 13. गाजियाबाद, 14. मथुरा, 15. हाथरस, 16. बाराबंकी, 17. देवरिया। 

सूत्रों के मुताबिक, अखिलेश यादव ने कांग्रेस को 17 सीटें देने का फाइनल ऑफर दिया है, लेकिन बिजनौर और मुरादाबाद सीट पर बात फंस रही है। कांग्रेस इनमें से एक सीट चाहती है। सपा ने 11 सीटें बढ़ाकर कांग्रेस को 15 सीटें देने का फैसला किया था। इसके बाद कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने समाजवादी पार्टी से तीन और सीटें मांगी थीं। अखिलेश यादव ने दो सीटें बढ़ाकर कुल 17 का ऑफर दिया। इसके बाद कांग्रेस मुरादाबाद या फिर बिजनौर सीट लेने पर अड़ी हुई है, जबकि समाजवादी पार्टी ने प्रियंका के कहने पर दानिश अली के लिए अमरोहा और इमरान मसूद के लिए सहारनपुर छोड़ दी है। अखिलेश यादव ने कहा था कि दोनों पार्टियों के बीच सीटों पर सहमति बनी तभी वे राहुल की भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल होंगे। इधर, राहुल की यात्रा आज रायबरेली से शुरू होगी और लखनऊ पहुंचेगी। इस दौरान राहुल का मोहनलालगंज में स्वागत किया जाएगा और शाम में वो लखनऊ सिटी में रहेंगे। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!