अखिलेश ने कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल, कहा- बीजेपी सरकार ने राज्य को 'रेप स्टेट' बना डाला

Edited By Ramkesh,Updated: 12 May, 2022 07:40 PM

akhilesh raised questions on law and order

समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर राज्य की कानून-व्यवस्था को ही ''बुलडोज'' करने का आरोप लगाते हुए बृहस्पतिवार को कहा कि इस सरकार ने राज्य को ''रेप स्टेट'' बना दिया है और यह सूबा बहन-बेटियों के...

लखनऊ: समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर राज्य की कानून-व्यवस्था को ही 'बुलडोज' करने का आरोप लगाते हुए बृहस्पतिवार को कहा कि इस सरकार ने राज्य को 'रेप स्टेट' बना दिया है और यह सूबा बहन-बेटियों के लिए सर्वाधिक असुरक्षित प्रदेश बन गया है। यादव ने यहां एक बयान में कहा कि माफियाओं पर बुलडोजर चलाने का दावा करने वाली राज्य की भाजपा सरकार ने दरअसल कानून व्यवस्था को ही बुलडोज कर दिया है।

 उन्होंने आरोप लगाया, "स्कूल, घर, थाने और अब अस्पताल में भी बलात्कार होने लगे हैं। दूसरी बार मुख्यमंत्री के नेतृत्व में भाजपा सरकार ने उत्तर प्रदेश को ‘रेप स्टेट' बना दिया है। भाजपा सरकार महिलाओं के प्रति पूरी तरह असंवेदनशील साबित हो चुकी है। यह राज्य बहन-बेटियों के लिए सर्वाधिक असुरक्षित प्रदेश बन गया है। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री ने गोरखपुर कानपुर लखनऊ मिर्जापुर लखीमपुर खीरी श्रावस्ती और ललितपुर में महिलाओं के प्रति हुए कई गंभीर अपराधों का जिक्र करते हुए कहा "सच तो यह है कि भाजपा की डबल इंजन सरकार में अपराध का मीटर दोगुनी रफ्तार से बढ़ रहा है। पुलिस थाने अराजकता के केन्द्र बन गए हैं। लूट, हत्या, अपहरण और बलात्कार के मामलों में उत्तर प्रदेश आगे जा रहा है।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!