अखिलेश का दावा-विधान सभा 2022 चुनाव में शानदार जीत दर्ज करेगी सपा

Edited By Ramkesh,Updated: 19 Feb, 2021 08:21 PM

akhilesh claims sp will register a spectacular victory in 2022 elections

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आज कहा कि किसानों के हित के नाम पर लाये गये तीन कृषि कानून से किसान बर्बाद हो जायेंगे । भाजपा किसानों के लाभ का कानून बता रही है जबकि इससे किसान बर्बाद हो जाएंगे। केन्द्र और राज्य में भाजपा की सरकारें है...

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आज कहा कि किसानों के हित के नाम पर लाये गये तीन कृषि कानून से किसान बर्बाद हो जायेंगे । भाजपा किसानों के लाभ का कानून बता रही है जबकि इससे किसान बर्बाद हो जाएंगे। केन्द्र और राज्य में भाजपा की सरकारें है परन्तु नौजवानों की ऐतिहासिक बेरोजगारी बढ़ रही है।

उन्होंने कहा निजीकरण से संविधान में मिले अधिकारों को भी खत्म किया जा रहा है। दिल्ली की सरकार बड़े-बड़े संस्थान बेच रही है। प्रदेश की सरकार चीजें बेचने में पीछे नहीं है। श्री यादव आज पार्टी मुख्यालय, लखनऊ में बसपा, भाजपा, कांग्रेस और अन्य दलों से आए नेताओं को समाजवादी पार्टी में शामिल हुए। उन्होंने इन साथियों के पार्टी में आने का स्वागत करते हुए कहा कि इनके आने से पार्टी का मनोबल बढ़ा है और बूथ पर लडऩे वाले नेता कार्यकर्ता हमें मिल रहे हैं। पार्टी की कोशिश रहेगी कि बिना भेदभाव ज्यादा से ज्यादा लोगों को जोड़ा जाए। उन्होंने दावा किया कि अब समाजवादी पार्टी की सरकार बनेगी। पंचायत चुनावों से भी शानदार परिणाम 2022 में आएगा। उन्होंने सवाल उठाया कि इन्वेस्टमेंट आ रहा है तो कहां जा रहा है? उत्तर प्रदेश में सबसे ज्यादा पुलिस हिरासत में मौतें और फर्जी एनकाउण्टर हुए हैं। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!