अफजल ने राजीव बनकर की शादी, अब धर्म न बदलने पर बच्चों व पत्नी को लगाई आग

Edited By Tamanna Bhardwaj,Updated: 19 Mar, 2021 01:11 PM

afzal married as rajiv now attempts to burn wife

उत्तर प्रदेश के लखनऊ से सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां एक पति ने धर्म न बदलने पर बच्चों से समेत पत्नी को जिंदा जलाने का प्रयास किया। इस मामले में पुलिस ने आरोपी पति राजीव उर्फ अफजल सिद्दीकी को गिरफ्तार कर लिया है। महिला का आरोप है कि ठाकुरगंज...

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के लखनऊ से सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां एक पति ने धर्म न बदलने पर बच्चों से समेत पत्नी को जिंदा जलाने का प्रयास किया। इस मामले में पुलिस ने आरोपी पति राजीव उर्फ अफजल सिद्दीकी को गिरफ्तार कर लिया है। महिला का आरोप है कि ठाकुरगंज थाने में कई बार गुहार लगाई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। अब मामला तूल पकड़ा तो सीनियर अधिकारियों की फटकार के बाद अफजल, उसके परिजनों सहित मौलानाओं के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार भी कर लिया है।

महिला का आरोप है कि मुस्लिम युवक मो अफजल सिद्दीकी ने धर्म छिपाकर 2009 में युवती से शादी की थी। उसने राजीव नाम से आर्य समाज में विवाह किया था। उस समय उसने खुद को अनाथ बताकर झांसा दिया था। महिला का कहना है कि शादी के बाद वह धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाने लगा। यही नहीं बच्चों को भी मुस्लिम बनवाने का दबाव बनाने लगा।

पीड़िता महिला ने यहां तक आरोप लगाया है कि मोहम्मद अफजल उस पर कई लोगों से शारीरिक सम्बन्ध बनाने का भी दबाव बनाता है। विरोध करने पर उसकी पिटाई करता है। यही नहीं उसने जब ज्यादा विरोध किया तो अफजल ने परिजनों के साथ मिलकर महिला और बच्चो को कमरे में बंद कर आग लगा दी। इस दौरान 112 नंबर पर सूचना पर पुलिस पहुंच गई और फायर ब्रिगेड ने महिला और बच्चों को बचा लिया।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!