Lok Sabha Elections: नीतीश के ‘स्टंट’ के बाद सपा-कांग्रेस में सीट बंटवारा अटका, जानिए कहां फंसा पेंच?

Edited By Mamta Yadav,Updated: 30 Jan, 2024 02:18 AM

after nitish s  stunt  seat sharing between sp and congress got stuck

पिछले एक हफ्ते देश में जो सियासी घटनाक्रम बदला है उसमें पश्चिम बंगाल और बिहार के बाद उत्तर प्रदेश की भी बड़ी भूमिका होनी है। समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश में कांग्रेस को 11 सीटें देकर राज्य में बड़ी राजनीतिक उथल पुथल के...

Lucknow News: पिछले एक हफ्ते देश में जो सियासी घटनाक्रम बदला है उसमें पश्चिम बंगाल और बिहार के बाद उत्तर प्रदेश की भी बड़ी भूमिका होनी है। समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश में कांग्रेस को 11 सीटें देकर राज्य में बड़ी राजनीतिक उथल पुथल के संकेत दिये हैं।
PunjabKesari
इंडिया गठबंधन को अब अखिलेश यादव ने भी झटका दे दिया
समाजवादी पार्टी प्रवक्ता अनुराग भदौरिया ने कहा कि पार्टी प्रमुख ने सोच समझकर यह निर्णय लिया है। उन्होंने कहा,“जीतने के लिए लड़ना है या नंबर बढ़ाने के लिए लड़ना है, ये सोचना पड़ेगा कांग्रेस को।” पिछले एक हफ्ते में देश में जो सियासी घटनाक्रम बदला है उसमें बंगाल और बिहार के बाद उत्तर प्रदेश का भी बड़ा रोल है। खासकर इंडिया गठबंधन को बंगाल में ममता बनर्जी और बिहार में नीतीश कुमार के बाद अब अखिलेश यादव ने भी झटका दे दिया है। अखिलेश यादव ने सीधे तौर पर कांग्रेस के साथ चुनाव नहीं लड़ने जैसी कोई बात नहीं की है। उन्होंने सीधे तौर पर कांग्रेस के साथ चुनाव नहीं लड़ने जैसी कोई बात नहीं की है, लेकिन उन्होंने कांग्रेस के लिए यूपी में सियासी दायरे की लकीर खींच दी है। गौरतलब है कि जिस वक्त बिहार से महागठबंधन सरकार के विदाई की इबारत लिखी जा रही थी, ठीक उसी वक्त यादव ने ट्वीट कर कांग्रेस पार्टी के लिए उत्तर प्रदेश में 11 सीटें तय कर दीं। उन्होंने यह भी लिख दिया कि कांग्रेस के साथ मजबूत गठबंधन की दिशा में प्रयास चल रहा है। कांग्रेस पार्टी को तब यह पता भी नहीं था कि समाजवादी पार्टी ने उनके लिए 11 सीटें तय कर दी हैं।
PunjabKesari
यादव के ट्वीट के आते ही कांग्रेस को ऐसा लगा मानो कोई वज्रपात हो गया हो क्योंकि समाजवादी पार्टी ने बिना कांग्रेस का इंतजार किए एकतरफा फैसला कर दिया जो कांग्रेस पार्टी के लिए सदमे जैसी स्थिति थी जिसके वरिष्ठ नेताओं की कमिटी सीटों के बंटवारे पर बात कर रही थी। कांग्रेस ने संयम तो रखा लेकिन अपनी तरफ से यादव के फैसले को ना तो स्वीकारा ना नकारा। कांग्रेस ने यादव के ट्वीट पर यह कह कर अपनी सफाई दी की सपा प्रमुख ने उनके लिए सीटें नहीं तय की हैं बल्कि मिलने वाली सीटों की पहली किस्त का ऐलान किया है। बातचीत चलेगी और आगे कई सीटें पार्टी को मिलेंगी।

कांग्रेस ने कहा कि उसने यूपी में अपने लिए सीटों की जितनी संख्या तय की है, पार्टी उतने पर ही समाजादी पार्टी के साथ गठबंधन करेगी। गौरतलब है कि सपा ने न सिर्फ 11 सीटें कांग्रेस के लिए तय कर दी हैं बल्कि कौन-कौन सी सीट होगी इसका भी चयन कर लिया है। सूत्रों की मानें तो सपा, कांग्रेस के लिए अमेठी और रायबरेली के अलावा पश्चिमी उत्तर प्रदेश में फतेहपुर सिकरी या आगरा, बुलंदशहर, नोएडा, गाजियाबाद, सहारनपुर, कानपुर और महाराजगंज जैसी सीटों की लिस्ट तैयार कर रखी है। अगर कांग्रेस के साथ बात बनती है तो ये सीटें सपा उसे ऑफर करने जा रही है और हो सकता है समाजवादी पार्टी की तरफ से सीटों की लिस्ट को भी सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर सार्वजनिक कर दिया जाए। बहरहाल, कांग्रेस पार्टी ने जो अपनी 25 मजबूत सीटों की लिस्ट सपा को दी है उसमें इन सीटों का भी जिक्र है।

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!