4 मासूमों के बाद महिला का शव मिलने से फैली सनसनी, पुलिसवालों के उड़े होश

Edited By ,Updated: 27 Apr, 2017 10:28 AM

after 4 masses sensation spreading woman  s body

उत्तर प्रदेश में चित्रकूट जिले के राजापुर क्षेत्र में 4 बच्चों के शव मिलने के बाद एक महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई।

चित्रकूट: उत्तर प्रदेश में चित्रकूट जिले के राजापुर क्षेत्र में 4 बच्चों के शव मिलने के बाद एक महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। अपर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार ने बताया कि अमवा गांव में सुगंधि तालाब से एक महिला का शव बरामद हुआ। महिला की उम्र करीब 45 वर्ष है। महिला की हत्या गला रेतकर की गई है। कल इसी गांव में 4 बच्चों के शव मिले थे जिनकी हत्या भी गला रेत कर की गई थी।

उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया महिला उन बच्चों की मां हो सकती है। उन्होंने यह भी आशंका जताई है कि लगता है कि पूरे परिवार की हत्या करके शव को तालाब के इधर उधर फेंक दिया गया। गांव के लोग भी ऐसी ही आशंका जता रहे हैं। अभी तक शवों की शिनाख्त नहीं हो सकी है।

कुमार ने बताया कि प्रदेश के थानों के अलावा मध्यप्रदेश के पुलिस महानिरीक्षक और उपमहानिरीक्षक से संपर्क करके उनको भी पूरे घटना की जानकारी दी गई है। उन्होंने बताया कि चार बच्चों समेत महिला की हत्या का खुलासा करने के लिए पुलिस की टीमें गठित की गई है।

गौरतलब है कि चित्रकूट के राजापुर क्षेत्र में अमहन टिकरा गांव के मध्य कछुआ नाला में एक 5 साल के लड़के तथा अमवागांव में सड़क किनारे प्लास्टिक की झाल में एक कम्बल में लिपटे थैले में 3 बच्चियों के शव पाए गए। उनकी हत्या गला रेतकर की गई थी। उनकी उम्र चार से 11 वर्ष के बीच है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!